रविवार, 31 जनवरी 2016

पुलिस हवलदार ने की चार से शादी, '5वीं को लेकर भागा'

एक हवलदार के खिलाफ उसकी दो पत्नियों ने कथित रूप से एक युवती के साथ भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने बताया कि चेन्नई सिटी पुलिस में हवलदार के पद पर काम करने वाले 42 साल के अरुनन की वर्तमान में चार पत्नियां हैं और अब उस पर पांचवीं महिला के साथ भागने का आरोप लगा है।



शिकायतकर्ता महिलाओं ने आरोप लगाया है कि अरुनन अपनी चारों पत्नियों से कुल 40 लाख रुपए लेकर युवती के साथ फरार हो गया है। शिकायतकर्ता कलियम्मल को शक है कि अरुनन एक कॉलेज छात्रा के साथ भागा है। बताया गया है कि छात्रा वर्ष 2013 में पल्लीकरानाई में अपने घर से गायब हो गई थी।

अरूनन की एक पत्नी कविता ने उसके खिलाफ बहुविवाह की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आईपीसी की धारा 495, 498 और 420 के तहत केस दर्ज कराया है। जब पुलिसकर्मी सम्मन लेकर पहुंचे तो वह वहां से गायब हो गया। पुलिसकर्मी ने बताया कि वर्तमान में अरुनन के विजिता जूलियट शर्मिला नाम की एक महिला के साथ रहने की जानकारी मिली है।

मुख्य शिकायतकर्ता कविता ने बताया कि अरुनन ने 12 साल पहले विचुर की रहने वाली तिलागवाती से शादी की थी। उसकी एक और पत्नी कविता कोट्टुपुरम की रहने वाली है। कविता के अनुसार, \'उसने मुझे यह कहकर फुसलाया कि उसकी पहली तिलागाती की लंबी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।\' कविता के मुताबिक अरुनन ने उससे 17 लाख रुपए लिए थे। उसने उसके 5 लाख रुपए के गहने भी गिरवी रखवाए थे। अब वो किसी पांचवी महिला के साथ भाग गया है और उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है।


यह भी पढ़े : भारत से जुड़े हैं ये 5 रहस्य, नहीं जानता कोई भी इनका सच

यह भी पढ़े : ये क्या, यहां लड़के और लड़की की होती है कुत्ते से शादी
यह भी पढ़े : दोमुंहा सांप को खाने से बढ़ती है पावर, जाने ऐसी ही और भी कहानियां
यह भी पढ़े : अनोखा मिलनः 2 साल की उम्र में लापता बेटी 17 साल बाद मिली
यह भी पढ़े : दो साल में 54 बच्चों का पिता बन गया यह इंसान, 15 बच्चे और होंगे!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें