शनिवार, 30 जनवरी 2016

अगर आप जानवर होते तो ऎसी दिखती दुनिया!

क्या आपने कभी सोचा है कि जो दुनिया हमें अपनी आंखों से दिखाई देती है वैसी जानवरों को दिखती है या नहीं। लेकिन अब यदि आप दुनिया को जानवरों की नजर से दुनिया देखना चाहते हैं तो ऎसा हो सकता है। इससे आपको पता चल सकता है कि कौनसे जानवर को दुनिया कैसी दिखाई देती है।
 
 
 
किसी चीज को ज्यादा डिटेल से देखते हैं जानवर-
 
डेली मेल के अनुसार कोई भी जानवर किसी एक चीज को ज्यादा डीटेल के साथ देख सकता है। वहीं कोई जानवर देखने के दायरे को दूसरे जानवर से ज्यादा कवर करता है। आइरिस आर्टिस्ट क्लियरी कोनोली और डेनिस कोनोली ने एल्युमिनियम के ऎसे अनोखे हेलमेट्स बनाए हैं जो जानवरों की आंखों से दुनिया दिखा सकते हैं। इन हेलमेट्स के जरिए विजुअल परशेप्शन की मिस्ट्री को सुलझाया गया है। इससे इन्हें पहनने वाले आदमी को यह आभास हो जाता है कि कौनसे जानवर को दुनिया कैसी दिखाई देती है।
 
360 डिग्री एंगल तक देख सकते हैं-
 
आपको बता दें कि इन विशेष हेलमेट में कैमरे लगाकर आंखे लगाई गई हैं। टेस्टिंग के दौरान इन हेलमेट को पहनकर लोगों को साइकिल चलाने के लिए कहा गया। इसके बाद लोगों ने खुद महसूस किया अगर वे जानवर होते तो क्या होता। इन अनोखे हेलमेट्स को यूनिवर्सिटी ऑफ आयरलैंड ने अपने यहां प्रदर्शनी के लिए रख्खा है। उत्सुक लोग दूर-दूर से आकर इसे देख रहें हैं और पहनकर भी देख रहे हैं। इसमें एक और खास बात ये है कि इन हेलमेट्स की मदद से दुनिया को 360 डिग्री एंगल में भी देखा जा सकता है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें