शनिवार, 30 जनवरी 2016

मरने के बाद गड़ा मुर्दा एकबार फिर कब्र से बाहर आता है यहां!

क्या आपने कभी मरने के बाद गाड़े गए मुर्दे को कई महीनों बाद फिर से कब्र से बाहर आते देखा है, नहीं ना! लेकिन इस दुनिया में एक ऎसी विचित्र भी है जहां ऎसा होता है। यहां के लोग किसी आदमी के मरने बाद उसे दफना देते हैं और फिर कई दिनों बाद उसे फिर कब्र से बाहर निकालते हैं। मुर्दे को बाहर निकालने वाले, परिवार वाले और रिश्तेदार मिलकर उसके साथ डांस करते हैं।



मेडागास्कर में होता है ऎसा-

गाड़े गए मुर्दे को बाहर निकालकर उसके साथ डांस करने वाले लोगों की यह जगह दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित मेडागास्कर द्वीप है। यहां मेलागासी प्रजाति के लोग अपने समाज में मरने के वाले किसी भी व्यक्ति को एकबार कब्र में दफनाने के बाद उसे फिर से वापस निकालते हैं। कब्र से बाहर निकाले गए व्यक्ति के साथ नाचते गाते हैं और फिर वापस दफना देते हैं।

एकबार फिर वापस आती है आत्मा-

मेडागास्कर में रहने वाले मेलागासी प्रजाति के इन लोगों की यह एक रस्म है। इसके तहत माना जाता है कि मरने के बाद कब्र में दफनाया गया इंसान एकबार फिर जिंदा होता है। उसे अपनत्व देने के लिए ये लोग उसे फिर कब्र से वापस निक ालते हैं। हालांकि मुर्दा वास्तव में जिंदा नहीं होता, लेकिन इन लोगों का मानना है एकबार फिर उसमें आत्मा वापस आती है। इस अनोखी रस्म के तहत एकबार गड़े मुर्दे के की हडि्डयों को बाहर निकालकर उसे फिर से नहला कर कपड़े में पैक करते हैं। इसके बाद सभी लोग उसके चारों तरफ घूम-घूम कर नाचते गाते हैं। यह रस्त होने के बाद फिर से मुर्दे की हडि्डयों को वापस कब्र में गाड़ दिया जाता है। इस रस्म के बाद भी उस इंसान की मुक्ति होना माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें