गुरुवार, 4 फ़रवरी 2016

दीपिका के साथ बाजीराव के बाद गुस्ताखियां लेकर आएंगे भंसाली

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई। वही दीपिका मस्तानी तो प्रियंका काशीबाई की भूमिका में नजर आई। लेकिन अब खबर है कि भंसाली ने अपने अगले प्रोजेक्ट कि घोषणा भी कर दी है।



संजय लीला भंसाली इन दिनों दीपिका पादुकोण पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहे हैं। तभी तो उन्होंने दीपिका को लगातार तीसरी बार साइन किया है, यह फिल्म शायर साहिर लुधियानवी और कहानीकार अमृता प्रीतम की असल कहानी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का टाइटल होगा गुस्ताखियां। इस फिल्म को भंसाली के बैनर तले ही प्रोड्यूस किया जायेगा।

संजय ने कहा कि साहिर कि कविता से केवल मैं नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड प्रभावित है। वो अपनी माँ के साथ रहे, उनकी प्रेमकहानी हमेशा अधूरी रही, लेकिन वो अपने उस दर्द से जादुई माहौल पैदा कर सके। भंसाली ने कहा कि मैं उनसे काफी आकर्षित हूँ। हर काम में उनका प्रभाव दिखाई देता है। बाजीराव मस्तानी भी उनमे से एक है। हालांकि इस प्रोजेक्स्ट से जुडी अन्य जानकारी उन्होंने नहीं बताई, लेकिन खबर है कि भंसाली अपने इस प्रोजेक्ट में दीपिका और इरफ़ान को ले सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें