शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2016

ब्रेकअप नहीं, अनुष्का-विराट के बीच हुआ था झगड़ा

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की ब्रेकअप की खबरों में एक नया मोड सामने आया है। एक वेबसाइट पिंकविला ने इनके बारे में नया खुलासा किया है। वेबसाइट ने दावा किया कि विराट और अनुष्का की बीच ब्रेकअप नहीं हुआ है बल्कि इनके बीच केवल मनमुटाव है।



कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थी कि विराट और अनुष्का को ब्रेकअप हो गया है। ये खबर तक उस समय सामने आई थी जब विराट और अनुष्का ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। सोशल मीडिया पर तो यहां तक कहा गया विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन अनुष्का ने शादी के लिए इंकार कर दिया।

लेकिन पिंकविला वेबसाइट ने ब्रेकअप की बताया कि इनके बीच मनमुटाव का कारण कुछ और ही है। दरअसल विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले बीसीसीआई से आने वाले श्रीलंका टूर के लिए बात की थी वो वहां अनुष्का को अपने साथ ले जाना चाहते थे। विराट कुछ समय अनुष्का के साथ बिताना चाहते थे। दोनों ने साथ जाने की पूरी प्लानिंग भी कर ली थी लेकिन उनकी सारी प्लानिंग उस समय फेल हो गई जब उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का ने फिल्म सुल्तान साइन की। फिल्म की शूटिंग की वजह से दोनों का प्लान कैंसिल हो गया।
- See more at: http://www.patrika.com/news/cricket/this-is-the-reason-why-anushka-virat-unfollowed-each-other-1170511/#sthash.m5Xpbuae.dpuf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें