सोमवार, 8 फ़रवरी 2016

खबर पक्की है, अनुष्का-विराट में हो गया ब्रेकअप, ये रहे सबूत

इन दिनों सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप या तलाक की खबरें जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड की लविंग कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं थी। वहीं अब क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्तो में खटास आने की भी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि एक बार तो इस खबर पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन एक वेबसाइट ने इस बात के सबूत दे दिए हैं कि दोनों के रिश्तों में अब कुछ अच्छा नहीं रहा है।



शादी, करियर और ब्रेकअप

सूत्रों का कहना है कि विराट शादी करके सैटल होना चाहते हैं, लेकिन अनुष्का इसके लिए तैयार नहीं है। अनुष्का का मानना है कि अभी उनके सामने लंबा करियर है और वे शादी करके से पहले बेहतरीन फिल्में करना चाहती हैं। सूत्रों के अनुसार अनुष्का का कहना है कि शादी के व्यस्तता बढ़ जाती है और वे फिल्मों पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। इसलिए उन्होने शादी करने से मना कर दिया, जिससे विराट कोहली नाराज हो गए। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ बड़े बजट की फिल्म सुल्तान में काम कर रही है। यही नहीं 2017-2018 तक उनके पास कई फिल्में हैं। ऐसे में वो शादी के बंधन में बंधकर अपने करियर से कोई समझौता नहीं करना चाहती। कहा यह भी जा रहा है कि अनुष्का और विराट का यह ब्रेकअप एकदम नहीं हुआ, बल्कि दोनों इस बारे में काफी समय से सोच रहे थे।

विराट ने किया था ब्रेकअप का इशारा

हालांकि अभी तक दोनों ने अपने ब्रेकअप को लेकर ऑफिशियली घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही विराट ने एक हल्का इशारा किया था। उन्होंने ब्रेकअप सेल्फी अपलोड कर दी थी। हालांकि थोड़ी ही देर में इसे डिलीट भी कर दिया गया था, लेकिन तब तक यह लोगों की नजर में आ गया। इसके बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि विराट और अनुष्का एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। आपको बता दें कि अब दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।

एड शूट से दिल मिले, अब टूट गए

विराट और अनुष्का लगभग तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक एड की शूटिंग में मिले थे। इसके बाद इनकी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई। 2014 की शुरुआत में जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई तो अनुष्का भी विराट से मिलने वहां पहुंच गईं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद दोनों के प्यार की खबरें भी आम हो गईं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें