बुधवार, 3 फ़रवरी 2016

डायमंड रिंग निकली छोटी तो लड़की ने ठुकरा दिया शादी का प्रपोजल

साउथ वेस्ट चीन के चेंग्टू शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने केवल इसलिए शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया, क्योंकि लड़का जो अंगूठी लाया था उसमें जड़े हीरे आकार में बहुत छोटे थे।



युवक ने इस प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए बाकायदा डांस� ग्रुप हायर किया था। डांसर्स ने चेंग्टू शहर के चौराहे पर परफॉर्मेंस भी दिया और यह देख कर उसकी गर्लफ्रेंड की आंखों से खुशी के आंसू भी नकल आए, लेकिन जैसे ही लड़की ने अंगूठी देखी वह वहां से चली गई।

बातचीत में लड़की ने लड़के को यह कहकर दुत्कार दिया कि जब एक कैरेड डायमंड रिंग की उनके बीच बात हुई थी, तो वो छोटी रिंग क्यों लाया। इस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई इसे फेमस होने क एक स्टंट बता रहा है, तो कोई लड़की को ही लालची और मतलबी बता रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पहले पता होता तो शायद वो युवक लड़की को प्रपोज ही नहीं करता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें