सोमवार, 1 फ़रवरी 2016

इस महिला को अजगर को किस करना पड़ा महंगा

सांपों से किसे डर नहीं लगता, लेकिन अगर कोई सपेरा आपको यह गारंटी दे कि उसका सांप आपको डंसेगा नहीं तो आप एक बार तो उसे छूने का साहस जुटा ही लेते हैं। स्नेक शो चलाने वाली थाइलैंड की एक कंपनी को हालांकि यह आश्वासन देना महंगा पड़ा और उसे 213680 रुपए का हर्जाना भी देना पड़ा।




दरअसल एक चीनी टूरिस्ट अजगर को किस करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने हमला कर दिया। इस वाकये का एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन पोस्ट किया गया है। इस क्लिप में दो लोग अजगर को बड़े आराम से हाथ में पकड़े हुए हैं। तभी एक लंबे बालों वाली महिला अजगर को किस करने की कोशिश करती है। उसी दौरान अजगर महिला की नाक और मुंह को जबर्दस्त तरीके से जकड़ लेता है। वीडियो में वहां खड़ी भीड़ को चिल्लाते देखा जा सकता है।

लोकल न्यूज ने बताया कि 29 वर्षीय इस महिला का नाम जिन जिंग है। महिला को फुकेट इंटरनेशनल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। थाई मीडिया ने महिला की तस्वीर पब्लिश की है। महिला की नाक में कई टांके लगे हैं। यह कंपनी सांपों का शो आयोजित करती है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सांप को किस करना इस शो का हिस्सा था या नहीं।

यह भी पढ़े : फेसबुक पर इश्क हुआ तो बन गया लड़के से लड़की
यह भी पढ़े : यहां मरने के बाद भी देना पड़ता है अपनी कब्र का किराया
यह भी पढ़े : जरूरतमंदों की मदद के लिए जुटी पांडा आर्मी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें