सोमवार, 1 फ़रवरी 2016

दोमुंहा सांप को खाने से बढ़ती है पावर, जाने ऐसी ही और भी कहानियां

राजस्थान के थार मरूस्थल की सबसे बड़ी खासियतों में एक यहां पाए जाने वाला दोमुंहा सांप है। इसे वैज्ञानिक भाषा में रेड सेंड बोआ स्नेक कहा जाता है। इस सांप से जुड़ी कुछ किंवदंतियों के चलते इस सांप की न केवल स्मगलिंग की जाती है वरन इसे मार कर खाया भी जाता है।



रेड सेंड बोआ सांप के होते हैं दो मुंह

इस सांप के दो मुंह होते हैं जिसके कारण इसका नाम दोमुंहा सांप पड़ा। वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है वरन इसकी पूंछ ही मुंह जैसी दिखाई पड़ती है। इसके अलावा यह सांप खतरा अनुभव होने पर अपने सिर के साथ-साथ अपनी पूंछ को भी हवा में खड़ा कर लेता है। जिससे देखने वालों को यही लगता है कि इस सांप के दो मुंह हैं और सांप दोनों ही मुंह से कार्य कर सकता है।

ये हैं रेड सेंड बोआ (दोमुंहा सांप) से जुड़ी कहानियां और मिथ

दोमुंहे सांप से संबंधित कई कहानियां जनसामान्य में प्रचलित हैं। इनमें से कुछ भारतीय है तो कुछ दूसरे देशों से सुन कर आम जनता मानने लगी है। यहीं कहानियां इन सांपों के विनाश का कारण बन रही है। हालांकि वास्तविकता से इनका कोई लेना-देना नहीं है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये मान्यताएं
(1) खाड़ी देशों में माना जाता है कि रेड सैंड बोआ सांप क मांस तथा रक्त का सेवन करने से व्यक्ति की सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति मृत्यु तक जवान रहता है।
(2) कुछ कबीलों में चल रही मान्यताओं के अनुसार रेड सेंड बोआ सांप को विशेष क्रियाओं द्वारा अभिमंत्रित कर खाने से आदमी को सुपरनैचुरल शक्तियां मिलती हैं। इस शक्तियों से वह किसी का भी भला या बुरा कर सकता है। वह एक तरह से भगवान ही बन जाता है जो दूसरों का भाग्य बदल सकता है।
(3) चीनी मान्यताओं के अनुसार रेड सेंड बोआ सांप को खाने से सेक्स पावर बढ़ती है। साथ ही इससे आदमी की शारीरिक शक्ति में भी जबरदस्त इजाफा होता है जिससे वह सैकड़ों महिलाओं को संतुष्ट कर सकता है।

ये हैं वास्तविकता

रेड सेंड बोआ सांप ईरान, पाकिस्तान तथा भारत में पाया जाता है। यह भी अन्य सांपों की तरह एक जहरीला सांप होता है जो चूहे, कीड़े-मकोडे तथा छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाता है। यह आदमी से दूर ही रहता है, वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक एक भी ऐसा केस सामने नहीं आया है जिसमें दोमुंहे सांप ने किसी व्यक्ति को काटा हो। यह लोगों के लिए पूरी तरह से निरापद तथा हानिरहित है।

वैज्ञानिक तथा शोधकर्ताओं के अनुसार यह सांप शर्मीला होता है तथा रेतीली मिट्टी में रहना पसंद करता है। दोमुंहा सांप से जुड़ी कहानियों में भी कहीं कोई सच्चाई नहीं होती वरन इन सांपों को लोगों के अंधविश्वास का शिकार होकर मरना पड़ता है।


यह भी पढ़े : सेंट-मार्टिन नहर की सफाई: कचरे में साइकिलें, सोने के सिक्के, बम और कार
यह भी पढ़े : परिजन की गफलत में जीते-जी सज गई अर्थी
यह भी पढ़े : दो साल में 54 बच्चों का पिता बन गया यह इंसान, 15 बच्चे और होंगे!
यह भी पढ़े : 18 साल बाद फिल्मी अंदाज में वापस लौट आया 'मृत' व्यक्ति
यह भी पढ़े : Photo Icon लंच के लिए भेजी गई बकरी से की 'शिकारी' बाघ ने दोस्ती
यह भी पढ़े : Photo Icon स्कर्ट की तस्वीर लेने के लिए छिपा गटर में, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़े : Photo Icon मरने से पहले इस आदमी ने की सेक्स डॉल से शादी
यह भी पढ़े : Photo Icon ब्राजील में बच्चे ने जिंदा सांप चबाया, फिर भी सलामत
यह भी पढ़े : सांप के काटने से मौत हुई, फिर जिंदा होकर लौटा 14 साल बाद
यह भी पढ़े : Photo Icon अवसाद से दूर रहना है, तो इनसे करें तौबा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें