सोमवार, 1 फ़रवरी 2016

शिव उपासना से मिलती है मन को काबू करने की शक्ति और सिद्धियां

मन पर अधिकार रखने वाले चंद्रमा की गति सर्वाधिक तेज मानी जाती है। शिवाराधना से हमारा चंद्रमा मजबूत होता है। शास्त्रानुसार चंद्रमा की गति पर नियंत्रण शिवोपासना के माध्यम से ही संभव है।

ज्योतिष में मन का कारक चंद्रमा को बताया गया है। जिस तरह राशियों, नक्षत्रों और तारों के बीच चंद्रमा सबसे तेज रफ्तार का ग्रह है, ठीक उसी तरह मन की भी गति है। चंद्रमा पर शिव का अधिकार है। शिव की आराधना हमारे चंद्रमा को मजबूती देती है, इसी से हम अपने मन पर नियंत्रण करने में सक्षम हो पाते हैं।



नियंत्रण के लिए शिव स्तुति

मन पर नियंत्रण� हमें क्रोध पर नियंत्रण, अवसाद से मुक्त रहने, उत्साहित बने रहने, लंबी सोच की ताकत देने, नकारात्मकता को नियंत्रित करने, स्फुरित विचारों पर नियंत्रण, निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी और परिस्थितियों से सामना करने की ताकत देता है। चंद्रमा का यह उपचार हमें चिंता से मुक्त रख सकता है। आधुनिक मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है तेजी से दौड़ रही इस दुनिया में अधिकांश बीमारियों का कारण चिंता है।

एक ओर कहा जाता है कि अगर चिंता न हो तो हम काम करने के लिए प्रेरित नहीं होंगे और दूसरी ओर चिंता अधिक होने पर हम किसी काम को करने लायक नहीं रहेंगे। ऐेसे में मजबूत मन या मानसिकता हमें चिंता पर अपेक्षित नियंत्रण का अधिकार देती है। चंद्रमा पर शिव का अधिकार है। पौराणिक दृश्यों में भी चंद्रमा को शिव के मस्तक पर शोभायमान बताया गया है। शिव की आराधना करने से हमारा चंद्रमा मजबूत होता है। इसीलिए श्रावण मास में ब्राह्मण रुद्र अष्टाध्यायी का पाठ कर शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

ऊँ नम: शिवाय है महामंत्र

हर व्यक्ति रुद्री नहीं कर सकता। ऐसे में आम लोगों को शिव के महामंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है "ऊँ नम: शिवाय"। हम अपनी आम जिंदगी में इसे इतनी बार और इतने स्थानों पर सुनते हैं कि लगता है कि सामान्य मंत्र है, लेकिन कर्मकांड के प्रकांड ज्ञाताओं से लेकर तांत्रिकों तक का मत है कि यह सर्वश्रेष्ठ और महान मंत्र है।

किसी के मन को शांति देने के लिए इस मंत्र की एक माला का जप पर्याप्त है। जो जातक मन पर नियंत्रण चाहते हैं वे इस श्रावण मास में रोजाना सुबह अथवा शाम के समय शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल अथवा दूध की धारा प्रवाहित करते हुए इस मंत्र का जाप करते रहें।



यह भी पढ़े : किसी भी कार्य को शुरू करते समय ध्यान रखें ये बातें, हमेशा होंगे सफल
यह भी पढ़े : हिंदू धर्म में महिलाओं को है पूजा का अधिकार, शास्त्रों में दिए गए हैं ये प्रमाण
यह भी पढ़े : रातों-रात भाग्य बदल देता है ये उपाय, बहुत मजबूरी में ही अपनाएं
यह भी पढ़े : Photo Icon श्रीगणपति के अभिषेक से आती है सम्पन्नता और शुभता
यह भी पढ़े : Photo Icon गणेश संकष्ट चतुर्थी व्रत 27 जनवरी को, ऐसे करें गणपति की पूजा
यह भी पढ़े : बिहार के इस सूर्य मंदिर में दर्शन से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

यह भी पढ़े : Photo Icon तांत्रिक विधा के मंडूक तंत्र पर आधारित है शिव को समर्पित मेढक मंदिर
यह भी पढ़े : Photo Icon सूर्य उत्तरायण होने से खुले विवाह के मुहूर्त, फरवरी में हैं 19 मुहूर्त
यह भी पढ़े : मकर संक्राति पर राशि अनुसार इन 12 मंत्रों से करें सूर्य पूजन, आएगी सुख-समृद्धि
यह भी पढ़े : Photo Icon इसलिए रखते हैं साधु माला, जटा, तिलक, भस्म और कमंडल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें