सोमवार, 1 फ़रवरी 2016

जानिए, अनुष्का और विराट कोहली के Break Up के पीछे का सच

सितारों में ब्रेक-अप का दौर जारी है। ऐसा लगता है 2016 रिश्ते टूटने के लिए याद किया जाएगा। बॉलीवुड में यूं तो रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं, लेकिन एक साथ कई सितारों के अलगाव की खबरें हैरान करती हैं। पहले कैटरीना-रणबीर का रिश्ता टूटा। उसके बाद फरहान अख्तर और अनुधा अलग हो गए। फिर अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बीच अलगाव की खबर आई। इतना ही नहीं सलमान की फैमिली से जल्द ही सोहैल और सीमा के रिश्ते टूटने की खबर गरम रही।
 
 
 
अब एक �और स्टार जोड़ी के ब्रेक-अप की बेहद चर्चा है। ये हैं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली। सवाल यह उठता है कि आखिर इन दोनों के बीच में ऐसा क्या हो गया कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि कथित तौर पर ब्रेक-अप की बात न तो अनुष्का ने स्वीकारी, ना ही विराट ने। फिर वो वजह क्या है , जिसके चलते विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक एक फैन ने यह बात नोटिस की है कि विराट-अनुष्का एक-दूसरे को अपने अपने अकाउंट से अनफॉलो कर चुके हैं।
 
खबर है कि �है कि विराट का फैन अकाउंट चलाने वाले एक फैन ने यह भी नोटिस किया है कि पिछले कुछ दिनों से विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तकनीकी परेशानी हो रही है, जिसके चलते उनके अकाउंट से ऑटोमेटिकली लोग अनफॉलो और ब्लॉक हो रहे हैं।
 
कौन है वो महिला फैन
 
सीरीज के आखिरी टी-20 मैच के दौरान एक वाकया हुआ। विराट कोहली की महिला प्रशंसक अचानक अपने स्टार को पास देखकर काबू नहीं कर सकी और उठकर चीयर्स करने लगी। फैन ने उन्‍हें प्रपोज तक कर दिया। विराट कोहली ने भी महिला फैन का जवाब देते हुए हाथ उठाकर उसका अभिवादन किया और मुस्कुराने लगे। इसके बाद वह अपनी जगह पर फील्डिंग करने लगे। फील्डिंग के दौरान एक बार तो विराट कोहली महिला प्रशंसक के काफी करीब भी पहुंच गए, लेकिन वहां उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया, फिर भी महिला प्रशंसक का अपने अंदाज में सेलिब्रेशन जारी रहा। चूंकि आखिरी टी-20 मैच में काफी टीम इंडिया के फैंस पहुंचे थे, जिसमें वह महिला प्रशंसक भी शामिल थी। हर मैच में उस लड़की को देखा गया।
 
अब सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर वो लड़की कौन है? उससे विराट का क्या रिश्ता है? विराट और अनुष्का के संबंध टूटने की क्या वजह है? इन सब सवालों के जवाब जल्द ही मिल जाएंगे। फिर अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट �ने अनुष्का से शादी करने की बात कही, जो अनुष्का को मंजूर नहीं। वो अभी शादी नहीं करना चाहतीं। सूत्रों की मानें, तो उनके लिए कॅरियर अभी प्रायोरिटी में है। यही एक�वजह है, जिसके चलते वे दोनों पिछले एक माह से अलग-अलग हैं।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें