North Korea लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
North Korea लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

N Korea says it successfully tests long-range rocket engine

नॉर्थ कोरिया के निशाने पर US, बनाया ICBM का नया इंजन 

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग की मौजूदगी में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के नए इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है, जिससे कोरियाई महाद्वीप में जारी तनातनी और बढऩे की आशंका है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि आईसीबीएम के नए तरह के इंजन का परीक्षण किया गया है। इस परीक्षण के दौरान किम जोंग उन भी मौजूद थे।



उत्तर कोरिया का दावा है कि अमरीका सहित दुनिया के सभी देश उसकी मिसाइलों की मारक क्षमता के दायरे में है। इस वर्ष उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण और लंबी दूरी का रॉकेट लांच करने के बाद से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव काफी बढ़ गया है। कोरियाई महाद्वीप के दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों ने बड़े पैमाने पर संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया।

उत्तर कोरिया ने पिछले माह कहा था कि उसने बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाये जाने वाले छोटे परमाणु मुखास्त्र विकसित किए हैं और उसके बाद बैलिस्टिक मिसाइल का पुन: परीक्षण किया है। अगर उसका यह दावा सही साबित होता है तो स्पष्ट है कि उसका आईसीबीएम कार्यक्रम और आगे बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने जनवरी में अपना चौथा परमाणु परीक्षण किया था, जबकि फरवरी में उसने एक उपग्रह प्रक्षेपित किया।

उत्तर कोरिया के इन कदमों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी आलोचना हुई और अमरीका ने उसके खिलाफ नए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा दिए। उत्तर कोरिया ने दावा किया जनवरी में उसने परमाणु परीक्षण में हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया गया था, लेकिन कई विशेषज्ञों, दक्षिण कोरिया और अमरीका के अधिकारियों ने कहा था कि यह बहुत छोटा विस्फोट था, जिससे संदेह है कि यह वास्तव में हाइड्रोजन बम का ही परीक्षण था।

सोमवार, 21 मार्च 2016

North Korea Fires 4 Short Range Projectiles

N. Korea की फिर दिखाई ताकत, 4 प्रोजेक्टाइल का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्र तट से समुद्र में मध्यम दूरी की कई प्रोजेक्टाइलों को प्रक्षेपित किया । यह जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना ने दी है। उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमरीका के नये प्रतिबंधों को धता बताते हुए शुक्रवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों को प्रक्षेपित किया था। आज जिन 4 प्रोजेक्टाइलों को प्रक्षेपित किया गया वह समुद्र में 200 किलोमीटर दूर जाकर गिरी।



उत्तर कोरिया 5वां परमाणु परीक्षण के लिए तैयार: दक्षिण कोरिया
उधर, दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि अमरीका और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद भी उत्तर कोरिया पांचवें परमाणु परीक्षण के लिए पूरी तरह से तैयार है। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि वह भी ऐसे ही निष्कर्ष पर पहुंचा है। यह मंत्रालय अंतर कोरियाई मामले देखता है। मंत्रालय के प्रवक्ता जियोंग जून ही ने बताया कि हमारा मानना है कि अब पांचवा परीक्षण किया जा सकता है। सरकार सभी संभावनाओं की तैयारी कर रही है।

लगातार परीक्षण कर रहा है उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया ने इससे पहले वर्ष 2014 में मध्यम श्रेणी की मिसाइल का परीक्षण किया था जोकि जापान तक पहुंचने में सक्षम थी। पिछले सप्ताह भी उसने दो लघु श्रेणी की मिसाइलों का परीक्षण किया था। इस परीक्षण के बाद कोरियाई प्रायद्वीप में एक तनाव और बढ़ गया है। उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के बाद के पिछले माह संयुक्त राष्ट्र ने उसके खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया था। इस सप्ताह अमरीका ने भी उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए थे।

ओबामा ने लगाए थे और भी कड़े प्रतिबंध
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया के नेतृत्व को और अलग-थलग करने के लिए उसके विरूद्ध नए प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया की अमरीका में सम्पत्तियां जब्त कर लेना और अमरीका से उसके यहां निर्यात पर रोक लगाना शामिल है। अमरीकी सरकार उत्तर कोरिया के परीक्षणों के चलते उसकी कम्पनियों से जुड़े लोगों का नाम भी काली सूची में डालेगी, भले ही वह अमरीकी नागरिक क्यों न हो।