army लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
army लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 अप्रैल 2016

Aspiring cricketer killed in Kashmir Army Firing

फायरिंग में मारा गया जम्मू कश्मीर का ये होनहार क्रिकेटर


नईम पहला क्रिकेटर था जो कुपवाड़ा से अंडर-19 के नेशनल लेवल कैंप में भाग लेने के लिए चुना गया था

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना की फायरिंग में युवा क्रिकेटर नईम कादिर भट्ट की मौत हो गई। 22 साल का नईम हंदवाड़ा का रहने वाला था। जब एक लड़की से कथित रूप से छेडख़ानी की खबर फैली तो लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सेना पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए सेना ने फायरिंग की। इसमें नईम की मौत हो गई। गुलाम कादिर का बेटा नईम तीन साल पहले अंडर-19 के नेशनल लेवल कैंप में भाग ले चुका था। उसने हाल ही में अंडर-19 स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया था।




वह सरकारी डिग्री कॉलेज हंदवाड़ा से पढ़ाई कर रहा था। नईम फस्र्ट ईयर का स्टूडेंट था। स्थानीय लोगों के मुताबिक नईम पहला क्रिकेटर था जो कुपवाड़ा से अंडर-19 के नेशनल लेवल कैंप में भाग लेने के लिए चुना गया था। सोशल मीडिया पर नईम की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है। इनमें नईम जम्मू कश्मीर के हरफनमौला प्लेयर परवेज रसूल के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहा है।


नईम के दोस्त उसे उभरता हुए क्रिकेटर बता रहे हैं। नईम का बड़ा भाई जम्मू कश्मीर पुलिस में तैनात है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के युवा क्रिकेटर परवेज रसूल रॉयल चैलेंजर्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं। मंगलवार को परवेज रसूल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर शिखर धवन को आउट किया था।


2009 में जम्मू कश्मीर टीम के कप्तान रहे रसूल को बेंगलूरु पुलिस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में विस्फोटक मिलने के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि इस मामले में उन्हें क्लिन चिट दे दी गई थी। दो साल पहले जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम को जम्मू पुलिस ने देर रात जगाकर पूछताछ की थी। टीम जम्मू के होटल सैवॉय में हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए रूकी हुई थी। पुलिस ने एक संदिग्ध आतंकी की तलाश में होटल में छापा मारा था। इस दौरान प्लेयर्स ने रात एक बजे कथित तौर पर पूछताछ की गई थी।








यह भी पढ़े : मां-बाप के पास नहीं थे खाने के पैसे, संघर्ष से बनाई टीम में जगह
यह भी पढ़े : रैगिंग से परेशान इस स्टार बल्लेबाज ने सोची थी आत्महत्या की बात

Kashmiri Girl Denied The Allegations On Army Officials

श्रीनगरः सेना के बचाव में आई लड़की, कहा- नहीं हुई छेड़खानी


लड़की ने खुद सामने आकर बताया कि मेरे साथ किसी जवान ने कोई छेड़खानी नहीं की, यह सेना को बदनाम की साजिश है

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सेना के जवान पर लड़की से छेड़खानी के मामले को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। इसी बीच बुधवार को मामले में एक नया मोड़ आ गया। लड़की खुद सामने आई और कहा कि मेरे साथ किसी जवान ने कोई छेड़खानी नहीं की। यह सेना को बदनाम की साजिश है। लड़की ने बताया कि एक युवक ने पहले उसे थप्पड़ मारा था और फिर बाद में लोगों को इकट्ठा कर उन्हें उकसा दिया, जिससे माहौल खराब हो गया। वहीं सेना ने भी इस मामले को बदनाम करने की साजिश बताया है।



क्या हुआ था लड़की के साथ
मैं अपने स्कूल से वापस आ रही थी उसी वक्त मैंने अपन स्कूल बैग अपनी दोस्त को दिया और बाथरूम जाने लगी। तभी एक स्थानीय लड़का वहां आया और उसने मेरा बैग छीनने की कोशिश की, मैंने उस लड़के का विरोध किया तो उसने मुझे थप्पड़ मारा। तभी एक पुलिसवाला आया और मुझे पुलिस स्टेशन ले गया। बाद में उस लड़के ने और भी लड़कों भड़काया, जिससे माहौल खराब हो गया।

सेना का बयान

सेना ने अपने एक बयान में ये भी कहा है कि लड़की ने सेना पर छेडख़ानी का आरोप नहीं लगाया, छेड़छाड़ में कोई जवान शामिल नहीं है। इसके अलावा अलगाववादियों ने मंगलवार को कश्मीर बंद का ऐलान किया है जिसके चलते प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

महबूबा ने दिए जांच के आदेश
फिलहाल राज्य की मुख्यंमत्री महबूबा मुफ्ती ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं सेना ने भी अपने स्तर पर जांच का भरोसा दिया है।

एक नेशनल क्रिकेटर सहित तीन की मौत
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के सीमांत जिले में कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में छेड़छाड़ की घटना का विराध कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ सेना की कार्रवाई में एक नेशनल लेवल के क्रिकेटर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।



यह भी पढ़े : कश्मीर में आतंककारियों के खिलाफ अभियान फिर शुरू
यह भी पढ़े : सेना की गोली से क्रिकेटर सहित 3 की मौत, ऐसे शुरु हुआ था विवाद
यह भी पढ़े : कैट की महिला कर्मचारी से सिक्योरिटी गार्डों ने सरेराह की छेड़छाड़