online sale लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
online sale लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 29 मार्च 2016

Lenovo K5 Plus Online sale start on Flipkart

Lenovo K5 Plus की Flipkart पर बिक्री शुरू, जानिए क्या है खास

बहुतप्रतीक्षित स्मार्टफोन लेनोवो के5 प्लस की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर शुरू हो चुकी है। कंपनी ने Lenovo K5 Plus फोन को 8499 रूपए की कीमत में पेश किया है। प्रतिस्पर्धात्मक कीमत के बावजूद इस हैंडसेट में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।



लेनोवो के5 प्लस के खास फीचर्स
- 5 इंच की फुलएचवडी आईपीएस डिस्पले स्क्रीन
- 1.5 गीगाहर्त्ज 64 बिट क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर
- एडर्नो 405 ग्राफिक कार्ड
- ड्यूलसिम सपोर्ट
- ट्विन रीयर माउंटेड स्पीकर्स
- 2 जीबी रैम
- 4G Network support
- 16 जीबी इंटरनल मेमोरी तथा 32 जीबी मेमोरी कार्ड सपोर्ट
- 13 एमपी फुलएचडी रीयर कैमरा तथा 5 एमपी फिक्सड फोकस सेल्फी कैमरा
- गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर में उपलब्ध
- 2750 एमएएच की पावरफुल बैटरी
Lenovo K5 Plus Booking यहां से करें
लेनोवो के इस हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए जारी किया गया है। इसके आप यहां से बुक करवा करख् खरीद सकते हैं-http://www.flipkart.com/lenovok5plus

शनिवार, 30 जनवरी 2016

गजब! एक कंपनी ने लोगों को ऑनलाइन बेच डाला "गोबर"

हालांकि आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ चुका है जिसके तहत लोग हर तरह की चीज खरीदते है, लेकिन क्या कोई गोबर भी खरीद सकते हैं। लेकिन यह सच है क्योंकि यहां न कोई सरप्राइज था और न ही कोई धोखा, लेकिन फिर भी एक कंपनी ने सबके सामने लोगों को गोबर बेच डाला। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने भी इसे इतनी उत्सुकता के साथ खरीदा की हजारों क्विंटल गोबर मात्र 30 मिनट में बिक गया।



अमरीकी कंपनी ने किया ये अनोखा काम

गोबर बेचने की यह अनोखी घटना अमरीका में हुई है। यहां कि कार्डस अगेंस्ट ह्यूमिनिटी कंपनी ने अपनी वेबसाइट के जरिए इस काम को अंजाम दिया। हालांकि कंपनी ने अपने विज्ञापन में साफतौर पर कहा था कि वो बुलशिट यानी गोबर बेचने जा रहे हैं। फिर भी 30 हजार अमेरिकी लोगों ने धड़ाधड़ ऑर्डर दे डाला। केवल 30 मिनटों में ही सारा का सारा गोबर ऑउट ऑफ सेल हो गया।

बेचने से पहले कह दिया था कि गोबर है

इस कंपनी ने गोबर को शानदार बॉक्स में पैक करके डिलीवरी दी। आपको बता दें कि गोबर के एक बॉक्स की कीमत करीब 384 रूपये थी। हालांकि यह गोबर लेने के बाद लोगों को काफी हताश होना पड़ा साथ ही अपनी गलती पर भ्भी काफी अफसोस हुआ।

सरप्राइज के चक्कर में खरीद लिया

कार्डस अगेंस्ट ह्यूमिनिटी एक गेम बनाने वाली कंपनी है। अमरीका में थैंक्स गिविंग डे के बाद का शुक्रवार ब्लैक फ्राइडे कहा जाता है। इसी के साथ क्रिसमस शॉपिंग सीजन की शुरूआत होती है और लोग जमक र खरीदारी करते हैं। बस इसी मौके पर चौका लगाते हुए कंपनी ने अपने सारे गेम साइट पर से हटा लिए और केवल "बुलशिट बॉक्स" को सेल पर रखा। इसके लिए कंपनी ने दलील भी दी कि उन्होंने बाकी गेम इसलिए हटा लिए हैं ताकि लोग फिजूलखर्ची ना करें और केवल एक ही चीज खरीदें। वहीं लोगों ने इसे प्रैंक माना और सोचा कि कोई सरप्राइजिंग चीज मिलने वाली है। हालांकि उन्हें सरप्राइज भी मिला लेकिन अलग रूप में। जब लोगों के घर शानदार पैकिंग में गोबर पहुंचा तो हक्के-बक्के रह गए।