tv news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
tv news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 अप्रैल 2016

Shilpa Shinde in big trouble

LIFETIME BAN: अब टीवी पर कभी नहीं दिखेंगी 'अंगूरी भाभी'?



मुंबई। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे पर लाइफटाइम बैन लगाने की तैयारी में है। यदि ऐसा हुआ, तो फिर शिल्पा टीवी पर कभी नजर नहीं आएंगी। बता दें कि 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल बीच में छोडऩे और गैर-पेशेवर रवैया अपनाने के खिलाफ प्रोड्यूसर बिनेफर कोहली ने शिल्पा के खिलाफ शिकायत की थी।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नॉन को-ऑपरेटिव डायरेक्टिव जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, शिल्पा शिंदे किसी भी टीवी सीरियल में काम नहीं कर पाएंगी। यह असहयोग निर्देश जारी करने के बाद वह किसी भी टीवी प्रोडक्शन के साथ काम नहीं कर पाएंगी। इस निर्देश के बाद कोई भी ब्रॉडकास्टर या प्रोड्यूसर उनके साथ शूटिंग भी नहीं कर पाएगा।

टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की शुरुआत पिछले साल मार्च में हुई थी। इस शो की वजह से शिल्पा काफी लोकप्रिय हुईं। कुछ महीने से उनका शो के प्रोड्यूसर और टीम के साथ फीस को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी खबरें आई थीं कि दो बार शिल्पा की फीस भी बढ़ाई गई थी, लेकिन वह फिर भी नाराज थीं। शिल्पा दूसरे चैनलों के साथ शो करना चाहती थीं, जबकि उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा था। यह भी कहा गया कि शिल्पा ने कपिल शर्मा के साथ 'द कपिल शर्मा' शो के लिए यह सीरियल छोड़ा था।



यह भी पढ़े : अंगूरी भाभीजी घर से क्यों भागीं...जानिए इसके पीछे का पूरा सच
यह भी पढ़े : 'भाभी जी घर पर हैं!' की 'अंगूरी' को कानूनी नोटिस

बुधवार, 13 अप्रैल 2016

Intolerance is like babaji ka thullu, it means nothing

Kapil Sharma-कपिल शर्मा ने 'असहिष्णुता' का कुछ इस तरह उड़ाया मजाक



नई दिल्ली। हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें देश में कहीं भी असहिष्णुता नहीं दिखाई देती। यह सोशल मीडिया पर जमे रहने वाले लोगों द्वारा प्रचलित किया महज एक शब्द है। ऐसे लोगों के पास कोई काम नहीं है इसलिए उन्होंने यह शब्द बना दिया। कपिल ने यहां आईएएनएस से कहा, देखें, यह मात्र एक शब्द है। आपने पहले कभी यह शब्द सुना था? मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा प्रचलित किया महज एक शब्द है।



उन्होंने लोगों से असहिष्णुता का मजाक उड़ाने के लिए कहा और कहा कि यह शब्द उनके 'बाबाजी का ठुल्लू' वाली लाइन की तरह है। कपिल ने कहा, मैं आपसे कह रहा हूं, इस शब्द की खिल्ली उड़ाएं। कपिल ने कहा, लोगों को हर बात को गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए। जिंदगी में हंसी मजाक के लिए, स्वस्थ मजाक के लिए भी जगह होनी चाहिए। स्वस्थ हास्य कैसा होता है, इस पर कपिल ने कहा कि ऐसा जो आपके माता-पिता को आपके साथ टीवी देखने के दौरान चैनल बदलने पर बाध्य न करे।

कपिल शर्मा जल्द ही नए शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। शो के पहले गेस्ट, सुपरस्टार शाहरुख खान हैं। इसका प्रसारण 23 अप्रेल से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। इसमें सुनील ग्रोवर, अली असगर, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे।



यह भी पढ़े : The Kapil Sharma Show के पहले एपीसोड की लाइव शूटिंग...watch VIDEO
यह भी पढ़े : Comedy Nights...के डायरेक्टर ने कपिल को दिया फिल्म का Offer
यह भी पढ़े : क्या The Kapil Sharma Show में बतौर मेहमान जाएंगे PM मोदी?

मंगलवार, 12 अप्रैल 2016

Pratyusha Banerjee's boyfriend Rahul Raj Singh gets interim bail

PRATYUSHA CASE: बॉयफ्रैंड राहुल राज को राहत...कोर्ट से मिली जमानत



मुंबई। अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की सुसाइड केस में राहुल राज सिंह को अंतरिम जमानत मिल गई है। बता दें कि मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 30 हजार के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट के इस फैसले से टीवी इंडस्ट्री सकते में है। दरअसल, प्रत्युषा के परिवार वालों ने राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था, जबकि वहीं राहुल के पिता ने आरोप लगाया था कि दोनों के बीच झगड़ा होता था। दोस्तों ने आरोप लगाया था कि राहुल प्रत्युषा को धोखा दे रहा था और उसके पैसे का भी इस्तेमाल कर रहा था। इतना ही नहीं, राहुल राज के शादीशुदा होने की खबर भी है।



उसकी एक्स गर्लफ्रैंड ने भी राहुल पर कई सारे आरोप मढ़े हैं। एक तरह से सबकुछ राहुल के खिलाफ था, बावजूद इसके राहुल को अंतरिम जमानत मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि पुलिस के पास दोनों पक्ष और दोस्तों के बयानों के अलावा और कोई सबूत नहीं हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने राहुल से शुरुआत में ही कई घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। गोयाकि राहुल को सीने में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रत्युषा के पिता के आरोप पर राहुल राज के परिवार वालों ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उसे निर्दोष बताया था।

बहरहाल, प्रत्युषा के मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। अब तक यह साफ हो नहीं पाया है कि प्रत्युषा ने किस वजह से आत्महत्या की। पुलिस अभी भी पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल राहुल को मिली जमानत के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अब सवाल यह उठता है कि प्रत्यूषा के परिवार वाले क्या कदम उठाते हैं? इस मामले में जैसे ही कुछ अपडेट होगा, उसकी खबर हम आप तक लगातार पहुंचाते रहेंगे।



यह भी पढ़े : प्रत्युषा बनर्जी की नौकरानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
यह भी पढ़े : प्रत्युषा केस: राहुल राज को बड़ा झटका...वकील ने छोड़ा केस, कहा- झूठा है राहुल