गुरुवार, 14 अप्रैल 2016

Attackers planned to kill me at Mahalaxmi Temple, says Trupti Desai

महालक्ष्मी मंदिर में प्रवेश के दौरान मेरे कपड़े फाड़े गए: तृप्ति देसाई




नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के दौरान भूमाता बिग्रेड की तृप्ति देसाई से मारपीट की गई। तृप्ति ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए, उनके बाल पकड़कर कर खींचा गया। उन्होंने कहा कि मंदिर के पुजारियों ने भी मुझे गालियां दी। ऐसा लग रहा था कि हमलावर मुझे मारने की योजना बना रहे थे। तृप्ति देसाई को कोल्हापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।




पुजारियों ने मुझे गालियां दी: तृप्ति
उन्होंने कहा कि मंदिर में भी एक भी भक्त नहीं था, 400 से 500 महिला-पुरुष मुझे मारने के लिए आए थे। उन्होंने पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठाए। तृप्ति ने कहा कि जब हम अंदर गए तो पुजारियों ने भी हमारे साथ मारपीट की। अंदर से गालियां दे रहे थे। पुजारी कह रहे थे कि मंदिर के गृभगृह में आने से पवित्रता भंग हो जाती है। मैं पूछती हूं मुझे गाली देना, मेरे साथ मारपीट करना, क्या ये पवित्रता है। उन्होंने बताया कि लोग कह रहे थे कि तृप्ति को मंदिर से जिंदा नहीं निकलने देना चाहिए।


पुजारियों ने गर्भगृह में नहीं घुसने दिया
गौरतलब है कि तृप्ति देसाई बुधवार शाम को 50 महिलाओं के साथ कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। उन पर हल्दी, कुमकुम के साथ मिर्च पाउडर फेंका गया। हालांकि यहां की पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर इन्हें रोक लिया गया। शाम को तृप्ति देसाई को पुलिस की निगरानी में मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के लिए लाया गया। तभी मंदिर जाते समय हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने तृप्ति के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उन पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस तृप्ति को मंदिर गर्भगृह के पास लाई लेकिन वहां पर पुजारी और अन्य महिलाओं ने उसे गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं दी।







यह भी पढ़े : तृप्ति देसाई का आरोप, पुलिस ने कहा, महालक्ष्मी मंदिर में साड़ी में आएं

Shilpa Shinde in big trouble

LIFETIME BAN: अब टीवी पर कभी नहीं दिखेंगी 'अंगूरी भाभी'?



मुंबई। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे पर लाइफटाइम बैन लगाने की तैयारी में है। यदि ऐसा हुआ, तो फिर शिल्पा टीवी पर कभी नजर नहीं आएंगी। बता दें कि 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल बीच में छोडऩे और गैर-पेशेवर रवैया अपनाने के खिलाफ प्रोड्यूसर बिनेफर कोहली ने शिल्पा के खिलाफ शिकायत की थी।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नॉन को-ऑपरेटिव डायरेक्टिव जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, शिल्पा शिंदे किसी भी टीवी सीरियल में काम नहीं कर पाएंगी। यह असहयोग निर्देश जारी करने के बाद वह किसी भी टीवी प्रोडक्शन के साथ काम नहीं कर पाएंगी। इस निर्देश के बाद कोई भी ब्रॉडकास्टर या प्रोड्यूसर उनके साथ शूटिंग भी नहीं कर पाएगा।

टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की शुरुआत पिछले साल मार्च में हुई थी। इस शो की वजह से शिल्पा काफी लोकप्रिय हुईं। कुछ महीने से उनका शो के प्रोड्यूसर और टीम के साथ फीस को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी खबरें आई थीं कि दो बार शिल्पा की फीस भी बढ़ाई गई थी, लेकिन वह फिर भी नाराज थीं। शिल्पा दूसरे चैनलों के साथ शो करना चाहती थीं, जबकि उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा था। यह भी कहा गया कि शिल्पा ने कपिल शर्मा के साथ 'द कपिल शर्मा' शो के लिए यह सीरियल छोड़ा था।



यह भी पढ़े : अंगूरी भाभीजी घर से क्यों भागीं...जानिए इसके पीछे का पूरा सच
यह भी पढ़े : 'भाभी जी घर पर हैं!' की 'अंगूरी' को कानूनी नोटिस

बुधवार, 13 अप्रैल 2016

IS attack on India with fighters from Pakistan and Bangladesh both sides

IS ने रची भारत पर दोतरफा हमले की साजिश, हिंदू निशाने पर



नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खूंखार माने जाने वाले आतंकवादी संगठन आईएस के निशाने पर भारत आ गया है। आईएस ने भारत के हिंदुओं को खुली धमकी दी है। आतंकी संगठन ने अपनी मैग्जीन दाबिक में भारत पर दो तरफा हमले की धमकी दी है।




पाक-बांग्लादेश से घुसकर करेंगे हमलाः अबू इब्राहिम
बांग्लादेश में आईएस आतंकियों के चीफ शेख अबू इब्राहिम अल हनीफ का एक इंटरव्यू भी मैग्जीन में पब्लिश किया गया है। इसमें लिखा गया है कि आईएस भारत में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बॉर्डर से घुसकर गुरिल्ला हमला करेगा। इस मैग्जीन में आईएस के कमांडर ने हिंदुओं को खुली चेतावदी दी है। अबू इब्राहिम ने कहा कि भारत में हिंदू, मुस्लिमों और इस्लाम के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखे हैं। हिंदू मुस्लिमों को खुले आम निशाना बना रहे हैं। बांग्लादेश में कुछ मुस्लिम हैं जो इस्लाम के खिलाफ काम कर रहे हैं।


दोतरफा छेड़ेंग गुरिल्ला वार
अबू इब्राहिम ने कहा कि बंगाल में तैयार किए जाने वाले जिहादी भारत पर दोतरफा गुरिल्ला वार छेड़ेंगे। इस काम में उनकी मदद भारत में मौजूद मुजाहिदीन करेंगे, म्यामांर में हमने पहले ही जिहाद को मजबूत किया है। बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार पर निशाना साधते हुए आतंकी सरगना ने कहा कि यहां की सेक्युलर सरकार की वजह से ऊंचे पदों पर हिंदुओं का बोलबाला बढ़ रहा है, जो कि गलत है। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू भारतीय खुफिया एजेंसी की मदद करते हैं और मुस्लिमों के खिलाफ सूचनाएं देते हैं। वहीं खुफिया एजेंसी का कहना है कि यह आईएस का प्रोपेगैंडा वॉर है।







यह भी पढ़े : दिल्ली में IS की महिला एजेंट कर सकती है बड़ा हमला, अलर्ट जारी
यह भी पढ़े : फिर दिखा आईएस का खूंखार चेहरा, 4 लोगों को सरेआम गोली मारी
यह भी पढ़े : आईएस में भर्ती करने वाला पुणे हवाई अड्डे से गिरफ्तार

Pakistan Army Chief Accuses India Of Destabilising Economic Corridor With China

पाक आर्मी चीफ ने कहा, आर्थिक कॉरिडोर में भारत लगा रहा अड़ंगा



ग्वादर। पाकिस्तान के आर्मी चीफ राहील शरीफ ने कहा है कि विदेश शक्तियां इस देश को और चीन के साथ इसके महत्वपूर्ण आर्थिक गलियारे को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। परोक्ष रूप से उनका निशाना भारत पर ही था। राहील ने ये बातें तटीय शहर ग्वादर में चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर सेमिनार में कहीं।




शरीफ ने कहा, रॉ की है इस पर नजर
शरीफ ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने 46 अरब डॉलर की लागत वाली परियोजना का खुलेआम विरोध किया है। पाक आर्मी चीफ का कहना था कि भारत इस डेवलपमेंट के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। मैं बता देता हूं कि रॉ (RAW) इस पर नजर रख रखी है। रॉ पाकिस्तान को अस्थिर करना चाहती है। लेकिन हम किसी को भी फसाद का मौका नहीं देंगे।


PLA करेगी हाईवे की सुरक्षा

ये कॉरिडोर पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को चीन के शिनजियांग इलाके से जोड़ेगा। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी(PLA) काराकोरम हाईवे की सिक्युरिटी के लिए तैनात की जाएगी। फिलहाल, पाकिस्तान ने 3 इंडिपेंडेंट इन्फैन्ट्री ब्रिगेड और 2 रेजिमेंट्स को इस हाईवे की सिक्युरिटी के लिए तैनात किया है।


लाहौर, इस्लामाबाद को जोड़ते हुए चीन के शिनजियांग में होगा खत्म कॉरिडोर
चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट से शुरू होगा। मकरान कोस्ट से होते हुए ये कॉरिडोर लाहौर, इस्लामाबाद को जोड़ता है। गिलगिट-बाल्टिस्तान(पीओके) होते हुए यह काराकोरम हाईवे को भी जोड़ेगा और चीन के काशगर में शिनजियांग पर ये खत्म होगा।


कॉरिडोर तीन साल में बनकर हो जाएगा तैयार

CPEC का पहला फेज इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। 3 साल में यह पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। इसके चलते चीन को इंडियन ओशन और उसके आगे तक सीधा रास्ता मिल जाएगा। कोरिडोर के छोटे रास्ते(12 हजार किमी) से चीन को गल्फ कंट्रीज से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और फ्यूल मिल सकेंगे।


चीन की नजर गिलगिट बाल्टिस्तान पर

चीनी आर्मी का पाकिस्तान में होना चिंता की बात है। एक अफसर के मुताबिक, हम सारे डेवलपमेंट्स पर नजर रख रहे हैं। हमें पता है कि कितनी तादाद में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान में तैनात होने वाली है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान गिलगिट-बाल्टिस्तान रीजन में अपनी पैठ बनाना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान को वहां खासा विरोध झेलना पड़ेगा। इससे पहले भारत ने गिलगिट-बाल्टिस्तान इलाके में चीनी सेना की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी।


सेमिनार में बोलते हुए पाक सेना प्रमुख ने कहा कि हम किसी भी विदेशी शक्ति को पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में अड़चन नहीं डालने देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तान, भारत पर इस तरह के आरोप लगाता रहा है। हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर बलूचिस्तान क्षेत्र में अप्रत्यक्ष रूप से अशांति फैलाने का आरोप भी लगाया था।











यह भी पढ़े : पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष राहिल होंगे रिटायर्ड, नहीं लेंगे सेवा विस्तार
यह भी पढ़े : पाकिस्तान से 2016 में हो जाएगा आतंककारियों का सफाया : राहील शरीफ
यह भी पढ़े : पाकिस्तान में नौ आतंकियों को फांसी की सजाः राहील शरीफ

Gold worth Rs 300 crore goes missing, SC seeks reply from Central government

गायब हो गया था 300 करोड़ का सोना ,अब सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब


नई दिल्ली। असम में दो साल पहले रहस्यमय हालात में 300 करोड़ रुपए का सोने गायब हो गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से जवाब मांगा है। एक जनहित याचिका में 300 करोड़ के सोने का पता लगाने और इसे गायब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका खुफिया विभाग के पूर्व अधिकारी मनोज कौशल ने दाखिल की थी। मनोज कौशल का कहना है कि करीब दो साल पहले वो असम में तैनात थे।





बोडो उग्रवादी अक्सर वहां के व्यापारियों से धन की उगाही करते थे। उग्रवादियों को देने के लिए करीब ढाई साल पहले 2014 में असम टी ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृदुल भट्टाचार्य ने 300 करोड़ रुपए जमा किए थे। ये राशि उग्रवादियों को सोने की शक्ल में दी जानी थी। उग्रवादियों की मांग के मुताबिक 300 करोड़ का सोना लिया गया। 300 करोड़ के सोने और कुछ एके-47 राइफलें असम के ही एक चाय के बागान में गाड़ दी गई ताकि समय आने पर ये बोडो उग्रवादियों को दिया जा सके। इसकी जानकारी सिर्फ मृदुल भट्टाचार्य को थी लेकिन मृदुल और उनकी पत्नी रीता को साल 2012 में ही तिनसुकिया के उनके बंगले में जला कर मार दिया गया।


मनोज कौशल ने बताया कि उन्होंने भट्टाचार्य हत्याकांड की जांच की तो उन्हें वो जगह भी मिल गई जहां बोडो उग्रवादियों ने 300 करोड़ रुपए का सोना छिपाया था। खुफिया विभाग का अधिकारी होने के नाते उन्होंने ये सूचना सेना के अधिकारियों को दी। सेना के अधिकारियों ने तय किया कि वो 1 जून 2014 को उस जगह खुदाई कर सोना निकाल लेंगे लेकिन कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते ये सूचना लीक हो गई। कुछ अज्ञात लोगों ने 30 मई की रात को ही उस जगह पर खुदाई कर 300 करोड़ का सोना और हथियार चुरा लिए।


मनोज कौशल ने सोना गायब करने में शामिल अधिकारियों की जांच कर उन पर कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई लिहाजा उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। मनोज कौशल ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट केन्द्र सरकार को मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और जानकारी लीक कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दें। साथ ही गायब सोने का पता लगाकर उसे भारत सरकार के खजाने में जमा कराया जाए। मामले पर अगली सुनवाई 6 मई को होगी।








यह भी पढ़े : स्वर्ण मौद्रीकरण योजना में अब सोने के बदले मिलेगा सोना
यह भी पढ़े : सोना हुआ सस्ता, जाने 10 ग्राम सोने की कितनी हुई कीमत
यह भी पढ़े : सोने-चांदी का उत्पाद शुल्क मूल्य बढ़ा

Amrapali Controversy: Dhoni Defends Shahrukh

आम्रपाली विवाद में धोनी के समर्थन में उतरे शाहरुख खान



नई दिल्ली। आम्रपाली बिल्डर विवाद में घिरे टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बॉलीवुड से साथ मिला है। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने विज्ञापन के मसले पर बिना नाम लिए धोनी का बचाव किया है। शाहरुख खान का कहना है कि सितारों को किसी ब्रैंड का विज्ञापन करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए। किसी भी सामान की गुणवत्ता के लिए सिर्फ सितारे ही जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए सरकार और विशेषज्ञों की राय ली जानी चाहिए। शाहरुख खान ने ये बात उस वक्त कही जब वे अपनी अपकमिंग मूवी फैन के प्रमोशन के लिए नोएडा आए थे। गौरतलब है कि शाहरुख खान महाशगुन बिल्डर के ब्रांड एंबेसडर हैं।



आम्रपाली बिल्डर्स के ब्रांड एंबेसडर महेन्द्र सिंह धोनी की हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हुई थी। इसके बाद धोनी ने कहा था कि वो इस संबंध में बिल्डर से बात करेंगे और बिल्डर को अपने वादे पूरे करने चाहिए। दरअसल ये पूरा मामला तब सामने आया जब आम्रपाली बिल्डर्स की लेट लतीफी से परेशान लोगों ने धोनी से बिल्डर के वादे पूरा ना करने की शिकायत की थी।


आम्रपाली बिल्डर ने वादे के मुताबिक लोगों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर और सुविधाएं नहीं दी तो खरीदारों ने धोनी को घेर लिया। धोनी से लोगों ने आम्रपाली बिल्डर से नाता तोडऩे के लिए कहा। नोएडा में आम्रपाली के अलावा यूनिटेक जैसी कंपनिया भी ग्राहकों को समय पर घर नहीं दे पा रही है। यूनिटेक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट पर तलवार लटकी हुई है। बिल्डर्स ने अभी तक जमीन के पैसे नहीं चुकाए हैं।



यह भी पढ़े : आधी रात को सलमान खान से मिलने पहुंचे धोनी,साथ में थी साक्षी
यह भी पढ़े : अधूरा निर्माण बन रही बिल्डिरों की पहचान, धोनी और अखिलेश भी हुए शिकार
यह भी पढ़े : IPL 9 का इससे बेहतर आगाज नहीं हो सकता था- धोनी
यह भी पढ़े : IPL 9 : धोनी की टीम के जीतने के बाद साक्षी ने ऐसे मनाया जश्न

endorsers face jail for misleading ads

भ्रामक विज्ञापन करने पर सेलेब्रिटीज को हो सकती है जेल



नई दिल्ली। संसदीय समिति ने भ्रामक प्रचार और विज्ञापन करने वाले सेलेब्रिटीज को जवाबदेह बनाने के लिए कड़ी सिफारिशें की हैं। सूत्रों का कहना है कि सिफारिशों के मुताबिक, पहली बार ऐसा प्रचार करते पाए जाने पर 10 लाख रुपए की पेनल्टी या दो साल की जेल या दोनों का प्रावधान है। दूसरी बार ऐसा होने पर 50 लाख रुपए तक की पेनल्टी और पांच साल तक की जेल का प्रावधान है। बार-बार ऐसा करने पर प्रॉडक्ट या सर्विस की बिक्री के आधार पर पेनल्टी लगाई जा सकती है।




बता दें कि ये सिफारिशें जल्द ही संसद में रखी जाएंगी। इसके साथ ही संसदीय समिति की सिफारिशों को अगर कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल में शामिल किया जाता है तो सेलेब्रिटीज को कांट्रैक्ट साइन करने से पहले सावधान होना होगा। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की तीन सालों की सजा की राय से अलग पैनल ने इसमें दो और सालों की सजा को जोड़ा है और काफी मात्रा में पेनल्टी लगाए जाने की भी मांग की है।


एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि झूठे दावे से एक प्रॉडक्ट की सेल को बढ़ाने का काम करते हैं तो इस पर आमराय थी कि मैन्यूफैक्चरर और प्रमोटर के साथ इन्हें भी जवाबदेह बनाना होगा। इस संदर्भ में गठित संसदीय समिति के प्रमुख तेलुगूदेशम पार्टी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने भ्रामक प्रचार से प्रॉडक्ट या सर्विस की बिक्री के आधार पर पेनल्टी की मात्रा तय करने की मांग की थी।







यह भी पढ़े : सांसद जनता तक पहुंचाएंगे सरकार का काम
यह भी पढ़े : जेल में बनाया रेडियो स्टेशन, कैदी बने आरजे