#VijayMallya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#VijayMallya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016

Panama papers discloses the name of Vijay Mallya

पनामा पेपर्स : अब सामने आया विजय माल्या का नाम

पनामा पेपर्स लीक में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। इन पेपर्स में अब भारतीय बैंकों के विलफुल डिफॉल्टर विजय माल्या का नाम भी सामने आया है। इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) के नए खुलासे में कहा गया है कि ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की एक कंपनी वेंचर न्यू होल्डिंग लिमिटेड सीधे तौर पर माल्या से जुड़ी है।



आईसीआईजे की वेबसाइट के मुताबिक न्यू होल्डिंग लिमिटेड 15 फरवरी 2006 से कामकाज कर रही है। यह कंपनी जनवरी 2014 में पहली बार तब चर्चा में आई थी जब कर्नाटक हाईकोर्ट ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में एक सब्सिडियरी को 4000 करोड़ रुपए के डायवर्जन का हवाला देते हुए अपने ऑब्जर्वेशन में कहा था कि ऐसा नहीं है कि माल्या के पास पैसा नहीं है।

बेंगलूरु में घर से चला रहे थे कंपनी
इस कंपनी का कामकाज बेंगलूरु के 3 विट्टल माल्या रोड से चल रहा था। यह माल्या के घर का पता है। आईसीआईजे के अनुसार यह कंपनी डायरेक्ट पोर्टिक्युलस ट्रस्ट नेट से जुड़ी है, यह विदेशी अकाउंट्स बनाने के लिए वन स्टेप सॉल्यूशन है।

ऐसे अब तक छिपा हुआ था माल्या का नाम
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में मौजूद कंपनी में विजय माल्या का नाम अब तक शेयरकॉर्प लिमिटेड छुपाए हुए थी। यह एक नॉमिनी शेयरहोल्डर के रूप में काम कर रही थी। आपको बता दें कि नॉमिनी शेयरहोल्डर थर्ड पार्टी कंपनी होती है और यह विदेशी कंपनी चला रहे क्लाइंट से जुड़ नहीं होती व क्लाइंट की सीक्रेसी बनाए रखती है।

गुरुवार, 17 मार्च 2016

Every penny from Vijay Mallya will be recovered: Arun Jaitley

विजय माल्या से एक-एक पैसे की वसूली करेंगे: अरुण जेटली 

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि दिवालिया घोषित कारोबारी विजय माल्या जैसे मामलों से देश के बैंकिंग सेक्टर की बदनामी हुई है। जेटली ने यहां एक निजी मीडिया हाउस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विजय माल्या के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने बैंकों से कहा है कि वे माल्या से एक-एक पैसे की वसूली करें। माल्या के मामले से देश और बैंकिंग सेक्टर की इमेज खराब हुई है। अगर हम इसका इलाज नहीं करेंगे तो ये देश के फ्यूचर के लिए खतरनाक होगा।




उन्होंने कहा कि गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) की समस्या दो कारणों से है। इस समस्या का एक हिस्सा यह है कि अर्थव्यवस्था के कुछ सेक्टरों जैसे, इस्पात, कपड़ा, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में मंदी है। कुछ समस्याएं राज्य सरकारों की तरफ से भी है, विशेषकर बिजली वितरण कंपनियों से संबंधित। उन्होंने कहा कि जब इन सेक्टरों में दुबारा तेजी लौटेगी तो ये एनपीए नहीं रहेंगे। इनके समाधान के लिए इन सेक्टरों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि दूसरी श्रेणी वह है जिसमें कुछ विशेष कंपनियों एवं पूँजीपतियों को बड़े कर्ज दिये गये। इनमें संभवत: पर्याप्त सिक्यूरिटी भी नहीं ली गई। यह चिंता का विषय है। मेरी समझ से इन मामलों को सेक्टर की मंदी के कारण बने एनपीए से अलग करके देखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ये ऐसे मामले हैं जो वास्तव में चिंता का विषय हैं क्योंकि इनमें कर्ज के साथ नैतिक पहलू भी जुड़ा है। इससे देश के बैंकिंग सेक्टर की बदनामी हुई है। यदि आप इसका समाधान नहीं ढूढ़ सकते तो यह भविष्य के लिए नुकसानदेह होगा।Þ श्री माल्या पर बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। उनकी विमान सेवा कंपनी किंगफिशर दिवालिया और कंपनी-माल्या विल्फुल डिफॉल्टर घोषित किए जा चुके हैं। फिलहाल वह देश से बाहर हैं और कहा जा रहा था वह देश छोड़कर भाग गये हैं, लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया है।

KFA House to be e-auctioned on Mar 17 at Rs 150 cr reserve price

किंगफिशर हाउस की नीलामी आज, शुरुआती बोली 150 करोड़

देश के 17 बैंकों के 9000 करोड़ रुपए के कर्जदार कारोबारी विजय माल्या के किंगफिशर हाउस की गुरुवार को नीलामी होगी। बैंकों ने अपने पैसों की उगाही के लिए यह फैसला लिया है। एसबीआई की अगुवाई वाला बैंकों का समूह मुंबई स्थित किंगफिशर हाउस की नीलामी करेगा। एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड ने इस संपत्ति को पिछले वर्ष अपने कब्जे में ले लिया था। इसकी रिजर्व बिल्डिंग प्राइस 150 करोड़ रुपए रखी गई है। आपको बता दें कि 18 मार्च को विजय माल्या को ईडी के सामने पेश होना है। खास बात यह है कि इसी दिन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन फॉर्मूला वन ग्रां प्री रेसिंग का प्रैक्टिस डे है।माल्या ब्रिटेन की फोर्स इंडिया टीम के को-ओनर हैं।



नीलाम हो सकती है माल्या की अन्य संपत्ति?
सरकार जल्द ही चर्चित शराब कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति नीलाम कर सकती है। इसमें माल्या के जेट विमान, एक पर्सनल एयरबस ACJ 319 और अन्य कई संपत्तियां शामिल है। सरकार इसके जरिए 812 करोड़ रुपए का सर्विस टैक्स और पेनाल्टी वसूलेगी। मालूम हो कि माल्या पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपया बकाया है। इसके अलावा यदि माल्या पूछताछ के लिए अगर ईडी (इनफोर्समेंट डॉयरेक्टोरेट) के सामने वे पेश नहीं होते हैं तो उनका पासपोर्ट भी कैंसल किया जा सकता है।
क्यों कैंसल हो सकता है माल्या का पासपोर्ट?
ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ के लिए माल्या को समन भेजा है। इस पूछताछ के लिए यदि माल्या 18 मार्च को हाजिर नहीं होते हैं तो डायरेक्टरेट पासपोर्ट कैंसल करने की सिफारिश कर सकता है।
कितना वसूल पाएगी सरकार?
एक स्टैंडर्ड एयरबस A319 की बेस प्राइस 600 करोड़ रुपए होती है। सर्विस टैक्स के तौर पर कंपनी का 812 करोड़ रुपए बकाया है। आरोप है कि कंपनी ने इसमें 32 करोड़ रुपए पैंसेंजर से वसूले थे, लेकिन उसे सर्विस डिपार्टमेंट में जमा नहीं कराया गया। इसके बाद ही पिछले साल डिपार्टमेंट ने माल्या को अरेस्ट करने की इजाजत मांगी थी। हालांकि, मुंबई मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने अरेस्ट करने की अपील को खारिज कर दिया था।
ब्रिटिश अखबार को दिया इंटरव्यू-
द संडे गार्डियन (एक ब्रिटिश अखबार) को दिए एक इंटरव्यू में माल्या ने कहा था कि अभी भारत लौटने का यह सही वक्त नहीं है क्योंकि देश में मुझे विलेन बनाया जा रहा है। मैं दिल्ली से अपने एक दोस्त के साथ एक प्राइवेट टूर पर निकला हूं। ये बिजनेस विजिट नहीं है। बीते एक साल से मेरे खिलाफ लुकआउट सर्कुलर है, लेकिन मैं देश छोड़कर नहीं भागा। अब मुझे छिपने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
मैं दिल से हिंदुस्तानी हूं, वापस आना चाहता हूं-
माल्या ने गार्डियन को बताया था कि बिजनेस एक रिस्क है, यह देखकर ही बैंकों ने लोन दिया था। मैं दिल से हिंदुस्तानी हूं। यकीनन मैं वापस आना चाहता हूं। लेकिन मैं नहीं जानता कि कब मुझे अपनी बात रखने का सही मौका मिलेगा। माल्या ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन वापस आऊंगा। भारत ने मुझे सब कुछ दिया है। इसने ही मुझे विजय माल्या बनाया है।
- See more at: http://www.patrika.com/news/miscellenous-india/kfa-house-to-be-e-auctioned-on-mar-17-at-rs-150-cr-reserve-price-1244630/#sthash.raJPhP2o.dpuf