#owaisi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#owaisi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 18 मार्च 2016

Tricolour Hoisted In Mahim Dargah Mumbai, People Chants Bharat Mata Ki Jai Also

माहिम दरगाह में फहरा तिरंगा, लगे 'भारत माता की जय' के नारे 


एक तरफ जहां नेता भारत माता की जय बोलने और न बोलने को लेकर राजनीति करने में लगे हैं। वहीं इस देश के आम लोग ऐसी मिसाल कायम कर रहे जिससे इस तरह की राजनीति करने वाले नेताओं का मुंह बंद किया जा सके। इसी बात का उदाहरण देते हुए मुंबई की मशहूर माहिम दरगाह परिसर में गुरुवार को न सिर्फ तिरंगा झंडा फहराया गया बल्कि बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस वाक्या से भारत माता की जय बोलने से इंकार करने वाले ओवैसी को करारा जवाब मिल गया होगा। माहिम स्थित पीर मकदूम शाह बाबा की दरगाह दुनिया भर में माहिम दरगाह के नाम से मशहूर है।



इस दरगाह के 603वें उर्स के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में पहली बार किसी दरगाह के भीतर तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। दरगाह के ट्रस्टियों के अनुसार आतंकी संगठन आइएस का खतरा हमारी दहलीज पर दस्तक दे रहा है। ऐसे में देश के नौजवान देश की चंद घातक शक्तियों के षड्यंत्र का शिकार न बनें। इसलिए पीर मकदूम शाह बाबा के शांति और प्रेम के संदेश को देशभर में फैलाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इसी मकसद से माहिम दरगाह के नाम से पहले ही एक ऐप जारी किया गया है।

इसके जरिए मुस्लिम युवकों को इस्लाम और उसके अर्थ का मार्गदर्शन किया जाता है। गुरुवार शाम जब माहिम दरगाह परिसर में तिरंगा फहराया गया और भारत माता की जय के नारे लगे, तब शिवसेना सांसद राहुल शेवाले, मशहूर वकील रिजवान मचेर्ट, डॉ. मुदस्सर लांबे, शिवसेना के उप नेता हाजी अरफात शेख जैसे कई मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। शेख ने बताया कि दरगाह में तिरंगा फहराए जाने के वक्त पुलिस बैंड का बिगुल बजाकर सलामी दी गई।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए मुुस्लिम समाज के लोगों ने ओवैसी और देशद्रोही नेताओं को देशभक्ति दिखाकर करारा जवाब दिया है। इस्लाम की जानकार झीनत अली ने कहा कि भारत जैसे बहुरंगी और बहुभाषी देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की बहुत अधिक जरूरत है।

गुरुवार, 17 मार्च 2016

Hindu Sena Sticks Posters At Owasi Residence In Delhi

ओवैसी के घर के बाहर हिंदू सेना ने लगाए पोस्टर, बताया देशद्रोही 

हैदराबाद से एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के देशविरोधी बयान के बाद बुधवार को अशोक रोड पर स्थित उनके आधिकारिक निवास के गेट के सामने पोस्टर लगा हुआ मिला, जिसमें उन्हें उनके बयान की वजह से देशद्रोही करार दिया गया। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर्स हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शाम सात बजे के करीब उनके आवास के सामने लगाए। हालांकि पोस्टर्स को तुरंत वहां से हटा दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



इस मामले में बयान देते हुए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने ये पोस्टर्स लगाए, क्योंकि ओवैसी के बयान से उन्हें दुःख पहुंचा हैं। जिन्हें वन्दे मातरम् बोलने में तकलीफ हो रही है। इस मामले में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में गद्दारों के लिए कहीं जगह नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब हो की एक सभा में ओवैसी ने कहा था कि वह संघ नेताओं के कहने पर भारत माता की जय के नारे नहीं लगाएंगे। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि मैं भारत में रहूँगा,पर भारत माता की जय नहीं कहूंगा।

बुधवार, 16 मार्च 2016

Najma Heptullah Replied On Owaisi Statement

गर्दन पर छुरी रखे तब भी बोलूंगी भारत माता की जयः नजमा हेपतुल्ला 

एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता पर दिए बयान पर हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच इस बयान पर चर्चा हो रही है। इशी बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने ओवैसी को जवाब देते हुए कहा है कि अगर कोई मेरी गर्दन पर छुरी रखे तब भी भारत माता की जय बोलूंगी, मर कर भी बोलूंगी। हेपतुल्ला ने आगे कहा कि मुझे अफसोस है कि उन्होंने ऐसी बात कही।



इससे पहल केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी भी ओवैसी के बयान पर हैरानी जता चुकीं हैं। स्मृति ईरानी ने ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एक नागरिक के नाते, मुझे लगता है कि अगर भारत में भारत माता का सम्मान नहीं किया जाएगा तो और कहां किया जाएगा।

आपको बता दें सोमवार को महाराष्ट्र के लातूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था कि मेरे गले फर छुरी भी रख दो तो भी मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा। ओवैसी ने आगे कहा कि हमारे कॉन्स्टीट्यूशन में यह कहीं नहीं लिखा है कि सभी को भारत माता की जय बोलना जरूरी है।

इसी मामले में औवेसी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में देशद्रोह के आरोप में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। इस पर संसद में ओवैसी ने कहा कि मुझे कोर्ट में पूरा भरोसा है, जय हिंद।