Nawaz Sharif लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Nawaz Sharif लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

Do We Have ISI Agent As PM ? Asks AAP Minister Kapil Mishra

दिल्ली सरकार के मंत्री ने पीएम मोदी को बताया ISI का एजेंट 

आप सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मोदी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं। दिल्ली सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है कि क्या ISI एजेंट के तौर पर हमें पीएम मिला है?'। मिश्रा ने ये ट्वीट पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की JIT टीम को भारत आने की परमीशन देने और जांच के बाद उसके जवाब के विरोध में किया है। कपिल मिश्रा ने कहा है कि जिस तरह पीएम भारत विरोधी ताकतों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं, वे काफी गंभीर हैं।



पाकिस्तान के जाल में फंस गए हैं तो माफी मांग ले पीएम मोदी
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर मोदी जी पाकिस्तान के जाल में फंस गए और उनसे गलती हो गयी तो माफ़ी मांग ले देश से और अगर जानते बूझते ऐसा किया है तो नीयत पर सवाल तो उठेंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शेर भी शेयर किया है वो कुछ इस तरह है कि कहनी है एक बात जरा सी मुल्क के पहरेदारों से, संभल के रहना अपने घर में छिपे हुए गद्दारो से। ISI को बुलाने का जवाब देना ही होगा।

ISI की रिपोर्ट से देश का अपमान, खून खौल रहा है
मिश्रा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि सर ISI को इस तरह बुलाने और देश का अपमान करवाने की जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाबदेही किसकी? मेरे शब्दों की पीड़ा को समझिए। जब से ISI देश में बुलाई गई तब से बहुत गुस्सा आ रहा है, और अब ISI की रिपोर्ट से जो देश का अपमान हुआ है उससे खून खौल रहा है।

देश से बड़ा कोई नहीं
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा ISI की रिपोर्ट पर बीजेपी चुप क्यों है। नवाज और मोदी के बीच क्या डील हुई है? मोदी देश से माफ़ी मांगे। ये देश का सवाल है। BJP- RSS में भी जो समझ रहे हैं कि मोदी जी ने देश को धोखा दिया है उन्हें अब बोलना होगा। देश से बड़ा कोई नहीं।

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि इस तरह के कमेंट से बचा जा सकता था। हालांकि उन्होंने कहा कि पीएम ने देश की फॉरेन पॉलिसी को परमानेंटली डैमेज कर दिया है।

Panama papers : Iceland PM Davio resigns

पनामा: नीरा राडिया का भी नाम, आइसलैंड के PM का इस्तीफा 

पनामा पेपर्स लीक में नीरा राडिया का भी नाम सामने आया है। उनका नाम ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड में एक कंपनी से जुड़ा है। उधर, पनामा पेपर्स लीक में नाम लाने के बाद आइसलैंड के प्रधानमंत्री सिगमुंदर डेविड गुनलाउगसन ने इस्तीफा दे दिया है।



एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि नीरा राडिया वे क्राउनमार्ट इंटरनेशनल गु्रप में डायरेक्टर हैं। उनके पास एक विदेशी कंपनी का ओनरशिप है। क्राउनमार्ट इंडिया की स्थापना 1992 में राडिया के पिता इकबाल नरियन मेनन ने की थी। राडिया के तीनों लड़के इस कंपनी में शेयरहोल्डर्स थे। पनामा की लॉ फर्म मोसाक फोन्सेका ने 1994 में इंटरनेशनल बिजनेस कंपनी के रूप में इसका रजिस्ट्रेशन किया था। उधर, राडिया के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह कंपनी उनके पिता ने बनाई थी। इसमें नीरा राडिया का कोई हित नहीं है।

आइसलैंड के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया
उधर, पानामा पेपर लीक मामला सामने आने के बाद आइललैंड के प्रधानमंत्री सिगमुंडर गुन्नलाउगस्सोन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। पानामा लीक ने विदेशों में कंपनी स्थापित कर अपने देश में कर की चोरी करने का शर्मनाक चेहरा दुनिया के सामने उजागर किया है। लीक में पता चला है कि पानामा की लॉ फर्म मोसाक फोंसेका में गुन्नलाउगस्सोन ने भी अपनी पत्नी विंट्रिस के साथ एक विदेशी कंपनी बना रखी थी।

उन पर लाखों डॉलर की पारिवारिक संपत्ति को छुपाने का आरोप है। सोमवार को आइसलैंड की संसद के सामने लोगों ने काफी बड़ा प्रर्दशन किया। मोसाक फोंसेका फर्म के लीक हुए आंकड़ों में दुनिया के कई जानेमाने लोगों के नाम सामने आए हैं। गुन्नलाउगस्सोन ने पहले राष्ट्रपति ओलाफुर रगनार ग्रिमसन से संसद भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।
ग्रिमसन ने कहा कि वे पहले राजनीतिक दलों के साथ मंत्रणा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, मैं नहीं समझता कि प्रधानमंत्री को अकेले संसद भंग का अधिकार मिलना चाहिए, जबकि ज्यादातर संसद सदस्य इस फैसले से संतुष्ट हैं। कुछ पर्यवेक्षकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के अनुरोध को अस्वीकार करना बेहद असामान्य घटना है।