pakistan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
pakistan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 13 अप्रैल 2016

Pakistan says kripal singh is died of heart attack

भारत ने उठाया किरपाल की मौत का मामला, पाक ने कहाः हार्ट अटैक



नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किरपाल सिंह की मौत के मामले को इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त ने उठाया। इस पर पाकिस्तान ने कहा कि किरपाल की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है। किरपाल सिंह लाहौर की एक जेल में अपनी कोठरी में मृत पाए गए थे। वह वहां सिलसिलेवार विस्फोटों के एक मामले में 20 साल से अधिक समय से बंद थे।




वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि इस्लामाबाद में हमारे उच्चायुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि वह किरपाल सिंह के मुद्दे पर पाकिस्तान विदेश कार्यालय में यथासंभव उच्चतम स्तर पर बैठक करके सिंह के पार्थिव शरीर को जल्दी भिजवाने की मांग करें।


कौन है किरपाल, जानिए पूरी कहानी
पचास वर्षीय किरपाल सिंह 1992 में कथित तौर पर वाघा सीमा से पाकिस्तान में घुसे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बम विस्फोटों के आरोप में किरपाल को पांच बार मौत की सजा और 60 साल की कैद हुई। इतना ही नहीं 27 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। किरपाल के भतीजे अश्वनी ने बताया कि उसके चाचा 13 साल तक सेना में थे और एक दिन अचानक गायब हो गए। हालांकि कुछ अर्से बाद उनका खत आया कि वे पाकिस्तान की जेल में हैं। उन्हें 1991 में फैसलाबाद रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट का आरोप बनाया गया था। हालांकि लाहौर हाईकोर्ट ने उसे बम विस्फोटों और कथित तौर पर जासूसी के आरोप से बरी कर दिया था, लेकिन उसकी मौत की सजा अज्ञात कारणों से कम नहीं की जा सकी।


आर्थिक तंगी की वजह से नहीं उठा पाए मामला
उसकी बहन जगीर कौर ने कहा था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी की वजह से उनकी रिहाई की आवाज नहीं उठा सका तथा उनके मामले को उठाने के लिए कोई नेता आगे नहीं आया। वही इस मामले में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का कहना है की यह पूरी तरह से हत्या का मामला है और इसकी उच्यस्तरीय जांच होनी चाहिए।



भारत-पाक सीमा पर पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक
उधर, सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाकिस्तान अंतर-राष्ट्रीय सीमा पर अवैध रुप से सीमा पार कर भारतीय हिस्से में घूमते हुए एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया है । प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक ने अपना नाम गफूर भट्टी (44 साल) पुत्र हसन भट्टी बताया है। उसने खुद को पाकिस्तान के बहावलनगर की तहसील फोर्ट अब्बास के तहत आने वाले गांव मालारहमनियां का निवासी बताया है। पकड़े गये पाक नागरिक के पास से किसी प्रकार का कोई सामान नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ कर रही हैं।















यह भी पढ़े : भारतीय कैदी की पाक जेल में मौत, सरबजीत की बहन ने कहा हत्या
यह भी पढ़े : पाक कोर्ट में ग्रेनेड फटा, जज समेत 5 लोग घायल
यह भी पढ़े : पाकिस्तान के इशारे पर चल रहे ठगी के बड़े गैंग का पर्दाफाश

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

Do We Have ISI Agent As PM ? Asks AAP Minister Kapil Mishra

दिल्ली सरकार के मंत्री ने पीएम मोदी को बताया ISI का एजेंट 

आप सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मोदी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं। दिल्ली सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है कि क्या ISI एजेंट के तौर पर हमें पीएम मिला है?'। मिश्रा ने ये ट्वीट पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की JIT टीम को भारत आने की परमीशन देने और जांच के बाद उसके जवाब के विरोध में किया है। कपिल मिश्रा ने कहा है कि जिस तरह पीएम भारत विरोधी ताकतों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं, वे काफी गंभीर हैं।



पाकिस्तान के जाल में फंस गए हैं तो माफी मांग ले पीएम मोदी
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर मोदी जी पाकिस्तान के जाल में फंस गए और उनसे गलती हो गयी तो माफ़ी मांग ले देश से और अगर जानते बूझते ऐसा किया है तो नीयत पर सवाल तो उठेंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शेर भी शेयर किया है वो कुछ इस तरह है कि कहनी है एक बात जरा सी मुल्क के पहरेदारों से, संभल के रहना अपने घर में छिपे हुए गद्दारो से। ISI को बुलाने का जवाब देना ही होगा।

ISI की रिपोर्ट से देश का अपमान, खून खौल रहा है
मिश्रा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि सर ISI को इस तरह बुलाने और देश का अपमान करवाने की जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाबदेही किसकी? मेरे शब्दों की पीड़ा को समझिए। जब से ISI देश में बुलाई गई तब से बहुत गुस्सा आ रहा है, और अब ISI की रिपोर्ट से जो देश का अपमान हुआ है उससे खून खौल रहा है।

देश से बड़ा कोई नहीं
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा ISI की रिपोर्ट पर बीजेपी चुप क्यों है। नवाज और मोदी के बीच क्या डील हुई है? मोदी देश से माफ़ी मांगे। ये देश का सवाल है। BJP- RSS में भी जो समझ रहे हैं कि मोदी जी ने देश को धोखा दिया है उन्हें अब बोलना होगा। देश से बड़ा कोई नहीं।

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि इस तरह के कमेंट से बचा जा सकता था। हालांकि उन्होंने कहा कि पीएम ने देश की फॉरेन पॉलिसी को परमानेंटली डैमेज कर दिया है।

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

India blamed on China to shield Pakistan and Terrorists

भारत का आरोपः पाकिस्तान और आतंकियों को शह दे रहा चीन 

भारत ने जैश-ए- मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर बैन लगाने की कोशिश नाकाम होने के बाद चीन पर पाकिस्तान की मदद करने का आरोप लगाया है। भारत ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह आतंकियों को शय देने में पाक की मदद कर रहा है। यूएन में न्यूक्लियर सिक्युरिटी समिट के दौरान भारत की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में चीन और पाकिस्तान का नाम नहीं लेते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए गए।



स्टेटमेंट में क्या-क्या कहा गया-
मालूम हो कि भारत पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर बैन की मांग कर रहा था, लेकिन चीन ने इसे वीटो कर दिया था। स्टेटमेंट में कहा गया है कि 2001 से जैश यूएन सिक्युरिटी काउन्सिल की बैन लिस्ट में शामिल है, क्योंकि वो आतंकी संगठन है और उसके अल कायदा से लिंक हैं।

तकनीकी वजहों ने नहीं लग सका बैन-
स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि टेक्निकल वजहों से जैश के सरगना पर बैन नहीं लगाया जा सका है। 2 जनवरी को पठानकोट हमले के बाद ये फिर साबित हो गया कि अजहर को बैन न किए जाने के क्या खतरनाक नतीजे हो सकते हैं।

सारी दुनिया को भुगतना होगा खामियाजा-
स्टेटमेंट में कहा गया है कि इस तरह के आतंकी संगठनों को बैन न किए जाने का खामियाजा पूरी दुनिया को उठाना पड़ सकता है।

गुरुवार, 31 मार्च 2016

NIA corners Pakistan with names of four Pathankot terrorists

पाकिस्तान से थे पठानकोट हमले के आतंकी, NIA ने JIT को घेरा 

2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शामिल 4 फिदाईन आतंकियों और 2 हैंडलरों को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसी एनआईए ने पाकिस्तान को घेरा है। मारे गए आतंकियों के नाम नासिर हुसैन, हाफिज अबु बकर, उमर फारूक और अब्दुल कायुम बताए जा रहे हैं। यह आतंकी क्रमशः पाकिस्तान के वेहारी (पंजाब), गुजरांवाला (पंजाब), संघर (सिंध) और सुक्कुर (सिंध) जिले के हैं।



एनआईए से साझा की जानकारी-
एनआईए ने इन आतंकियों और उनके हैंडलरों के नाम और उनके पाकिस्तान से होने की जानकारी बुधवार को पाकिस्तान की जॉइंट इनवेस्टिगेशन टीम यानि जेआईटी के साथ साझा की। एनआईए के डीजी शरद कुमार ने बताया कि हमने उनसे इन जानकारियों को कन्फर्म करने और फिर हमसे बात करने को कहा है।

हाल ही में जारी की थीं तस्वीरें-
इन आतंकवादियों की पहचान और पते एनआईए के जासूसों द्वारा 3 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पता किए गए हैं। यह जानकारियां एनआईए ने किस तरह से हांसिल की इस सवाल पर एनआईए की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। हालांकि कुमार ने यह जरूर कहा कि इन जानकारियों की पुष्टि की गई है। मालूम हो कि एनआईए ने हाल ही में वेबसाइट पर इन 4 आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं।

हैंडलरों की पहचान भी हुई उजागर-
इसके अलावा एनआईए ने जिन हैंडलरों की पहचान की है उनमें जैश-ए-मुहम्मद के हैंडलर काशिफ जन, जो कि छरसद्दा जिसे के तहसील दूसरा का रहने वाला है और शाहिद लतीफ जो कि गुजरांवाला के अमीनाबाद का निवासी है। दिलचस्प बात यह भी है कि लतीफ हाल ही में कश्मीर विजिट कर चुका है। साथ ही वह तकरीबन 10 साल तक भारत जेल में सजा काट चुका है। जेआईटी ने एनआईए को बताया कि काशिफ लंबे वक्त से अंडरग्राउंड है।

Gurdwara bhai biba singh in Peshawar reopen after 60 years

पाकिस्तान में 64 साल बाद खोला गया गुरुद्वारा

पाकिस्तान में भाई बीबा सिंह गुरुद्वारे को खोल दिया गया है। बंटवार के बाद से बंद इस गुरुद्वारे को 64 साल के बाद खोला गया है। कहा जाता है कि इस गुरुद्वारे को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के भाई बीबा सिंह ने बनवाया था। बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान इवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्र्टी (ईटीपीबी) ने इसे सिख समुदाय को सौंप दिया।



पाकिस्तान सिख कम्युनिटी के चेयरपर्सन रादेश सिंह ने कहा कि इससे पहले शहर में दो गुरद्वारे थे। इसमें से एक पर आर्मी ने बेस बना लिया। 1200 सिखों के लिए एक गुरद्वारे में जाना काफी मुश्किल था। पाकिस्तान सिख कम्युनिटी ने गुरुद्वारा दोबारा खोले जाने पर खुशी जताई है। इस गुरुद्वारे को दोबारा खोले जाने के फैसले के बाद इस पर साढ़े आठ लाख रुपए खर्च कर रेनोवेशन किया गया। यह काम 2013 से चल रहा था।

माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्टर सरदार सोरन सिंह ने सूबे की सरकार की ओर से तीन लाख रुपए का फंड दिया। यह भी माना जाता है कि इसे सिख महाराजा रणजीत सिंह ने बनवाया था। उन्होंने पंजाब पर 1780 से 1839 तक हुुकूमत की थी।

मंगलवार, 22 मार्च 2016

shahid afridi talks over critics after loosing against india in t20 world cup

WT20: अपने मुल्क में हो रही आलोचनाओं का अफरीदी ने यूं दिया जवाब

भारत के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप में मैच हारने के बाद पाक कप्तान शाहिद अफरीदी की पाकिस्तान में जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच अफरीदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें आलोचना की कोई परवाह नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ क्या है। उन्होंने कहा, लेकिन मैं एक बार फिर कहूंगा, वहां (पाकिस्तान) जो हुआ है उसे होने दीजिए। मुझे पता है कि मुझे और मेरी टीम को क्या करना है। यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है। बाकी चीजों के बारे में बाद में सोचा जा सकता है कि कौन क्या कह रहा है। हमारे लिए मुख्य चीज प्रदर्शन है और हमें यह दिखाना होगा।



मैं सोशल मीडिया नहीं देखता हूं
क्रिकेट विशेषज्ञों से लेकर मीडिया और पाकिस्तानी प्रशंसकों सभी ने अफरीदी और उनकी टीम की आलोचना की फिर भले ही यह टेलीविजन पर हो, समाचार पत्रों में या फिर सोशल मीडिया पर। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के महत्वपूर्ण ग्रुप लीग मैच से पूर्व अफरीदी ने संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि जब टूर्नामेंट शुरू भी नहीं हुआ था तब मीडिया कई चीजें कह रहा था। लेकिन वास्तविकता में ना तो मैं ट्विटर देखता हूं, ना ही फेसबुक और ना ही यह देखता हूं कि मीडिया क्या लिख रहा है। मैंने खुद को इससे अलग रखा है। मुझे पता है कि उनकी (स्वदेश में प्रशंसकों की) प्रतिक्रिया क्या होगी।

शनिवार, 19 मार्च 2016

First Time india vs pakistan will fight in T20 match at eden garden

भारत vs पाकिस्तान : जानें, ईडन गार्डन में किसका है दबदबा

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला शनिवार को पाकिस्तान के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर होने वाला है। एक तरफ जहां टीम इंडिया अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के हाथों हार चुकी है, वहीं दूसरी और पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में अफरीदी की तूफानी पारी की बदौलत बांग्लादेश को 55 रनों से हराया।



16 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में शाहिद अफरीदी की शानदार पारी ने पाकिस्तान टीम का हौसला बुलंद कर दिया है। वैसे वर्ल्ड कप के इतिहास में तो टीम इंडिया हमेशा से ही पाकिस्तान पर भारी पड़ी है, लेकिन ईडन गार्डनके लिए टीम इंडिया की रणनीति क्या होगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

अगर देखा जाए तो टीम इंडिया के खिलाफ ईडन गार्डनमें पाकिस्तान का प्रदर्शन वनडे काफी अच्छा रहा है। इस लिहाज से भी टीम इंडिया को सर्तक रहने ही जरूरत है।

ईडन गार्डन्स में अब तक टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कुल तीन वनडे मैच हुए हैं, जिसमें सभी मैच में पाकिस्तान विजयी रहा है। इसके साथ ही 7 टेस्ट मैच भी खेले गए हैं, जिसमें 5 मैचों में नतीजा ड्रा रहा और एक-एक मैच दोनों की झोली में गया।

आइए डालते हैं, भारत-पाक मैचों के आंकड़ें पर एक नजर
वनडे मैच-
18 फरवरी, 1987-पाकिस्तान ने भारत को 2 विकेट से हराया
28 अक्टूबर, 1989-पाकिस्तान ने भारत को 77 रनों से हराया
13 नवंबर, 2004-पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से हराया
टेस्ट मैच-
12-15 दिसंबर, 1952- ड्रा
30 दिसंबर, 1960- 4 जनवरी, 1961- ड्रा
29 जनवरी- 3 फरवरी, 1980- ड्रा
11-16 फरवरी, 1987- ड्रा
16-20 फरवरी, 1999- पाकिस्तान 46 रनों से जीता
16-20 फरवरी, 2005- भारत 195 रनों से जीता
30 नवंबर- 4 दिसंबर, 2007- ड्रा

शुक्रवार, 18 मार्च 2016

Musharraf flied to Dubai after Travel ban removed

ट्रैवल बैन हटते ही दुबई रवाना हुए मुशर्रफ, कहा जल्द वापस आऊंगा 

ट्रैवल बैन हटने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ शुक्रवार सुबह दुबई चले गए। देश छोड़ने से पहले उन्होंने डॉन न्यूज के जर्नलिस्ट को बताया कि वे जल्द ही वापस आएंगे। मुशर्रफ ने कहा कि मैं एक कमांडो हूं और अपने देश से प्यार करता हूं। मैं कुछ ही हफ्तों या महीनों में वापस आउंगा।



...और क्या क्या बोले मुशर्रफ?
मुशर्रफ उन्होंने यह भी कहा कि देश वापस लौटते ही वे पॉलिटिक्स में एक्टिव होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से बीमार हैं और इलाज के लिए दुबई जा रहे हैं।

गुरुवार को हुई थी ट्रैवल बैन हटने की घोषणा-
गुरुवार को पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान ने प्रेस कांफ्रेंस में अनाउंस किया था कि सरकार ने मुशर्रफ से ट्रैवल बैन हटाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी एक दिन पहले ही उनपर से ट्रैवल बैन हटाया था, ताकि वो इलाज करवा सकें।

इलाज कराने दुबई गए हैं मुशर्रफ-
निसार अली के मुताबिक, मुशर्रफ ने अपने खिलाफ चल रहे सभी मामलों की सुनवाई कोर्ट में पेश होने का वादा किया है। उन्होंने यह भी वादा किया है कि वे चार-छह हफ्ते में लौट आएंगे। मुशर्रफ रीढ़ की हड्डी के जोड़ में फ्रैक्चर से परेशान हैं। पाकिस्तान में इसका इलाज नहीं होता, इसलिए वे दुबई गए हैं।

क्यों लगा था ट्रैवल बैन?
मुशर्रफ पर 3 नवंबर 2007 को देश में इमरजेंसी लगाने के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। 5 अप्रैल 2013 को उनका नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाला गया था। 31 मार्च को उन्हें तीन जजों की स्पेशल कोर्ट में अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाना है।

सोमवार, 14 मार्च 2016

Dhoni and Kohli most popular among Pakistan Women cricketers

बड़ा खुलासा : पाक महिला टीम में धोनी और विराट सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सना मीर ने भारतीय कप्तान महेंद्र ङ्क्षसह धोनी और उप कप्तान विराट कोहली को अपनी टीम में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बताया है। कप्तान मीर ने कहा, कुछ नाम लोकप्रिय हैं। अगर आप सिर्फ मेरे खिलाडिय़ों के बारे में पूछेंगे तो मुझे लगता है कि विराट कोहली टीम में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। लेकिन व्यक्तिगत रूप से कहूं तो महेंद्र सिंह धोनी मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं क्योंकि वह भारत के कप्तान हैं। वह मैदान के बाहर और अंदर खुद को बेहतरीन ढंग से पेश करते हैं।



उन्होंने जूनियर खिलाडिय़ों की टीम को बेहतरीन टीम में बदला है। मीर ने पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में महिला क्रिकेट के प्रति रवैये में बदलाव के लिए काफी योगदान दिया है, अब वह टीम की कप्तानी सौंपने को तैयार हैं और खेल से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

वर्ल्ड के बाद कप्तानी छोड़ेगी सना मीर

30 वर्षीय क्रिकेटर मीर ने वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोडऩे का फैसला किया है। उन्होंने कहा, कप्तानी के लिए हमेशा कोई न कोई मौजूद रहेगा। मुझे लगता है कि अगले कप्तान के आने के लिए यह सही समय होगा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उनके जाने से टीम में खालीपन आ जाएगा।