World T20 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
World T20 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 मार्च 2016

Virat kohli best innings against australia in T20

जानिए किन-किन मौंकों पर विराट रहे कंगारूओ पर भारी

विस्फोट बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी माना जाता है। विराट ने मोहाली में वर्ल्ड टी 20 के अहम मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों में 9 चौंकों और 2 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को जीत दिलाई। भारत ने इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब विराट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई बड़ी पारी खेली हो, उनका आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।



कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली ने भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोहली-9 मैच खेलते हुए करीब 67 की औसत से 401 रन बना चुके हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वे भारत के ऐसे इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अर्धशतक लगाए और सबसे बड़ी बात यह है यह चारों अर्धशतक कोहली ने इस साल में लगाए है।

2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल खेले चारों टी 20 मैंचों में अर्धशतक ठोका है। सबसे बड़ी बात यह है कि हर मैच में भारत को जीत मिली है। 26 जनवरी 2016 को कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड के मैदान पर शानदार 90 रन बनाए थे और यह कोहली का टी20 में सर्वाधिक स्कोर है और इस मैच को भारत ने 37 रन से जीता था।

फिर 29 जनवरी को मेलबर्न के मैदान पर कोहली ने शानदार 59 की पारी खेली और भारत इस मैच को 27 रन से जीता। 31 जनवरी 2016 को दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मैच खेला गया था और इस मैच में भी कोहली ने 50 रन बनाए थे और भारत इस मैच को सात विकेट से जीता था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का शानदार औसत
शायद ही आपने ऐसा कोई खिलाड़ी देखा होगा, जिसने ऑस्ट्रेलिया जैसी शानदार टीम के खिलाफ ऐसा बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। 2016 में कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलते हुए 281 रन बना चुके हैं, चारों में से तीन मैचों में कोहली नॉट आउट रहे हैं और कोहली का औसत 281 है। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। कोहली 42 मैच खेलते हुए करीब 57 की औसत से 1552 रन बना चुके हैं।

सोमवार, 14 मार्च 2016

Sachin Tendulkar Terms ’Different Sound’ of Dhoni’s Strokes as Good Sign

किसी मिसाल से कम नहीं है इस लड़के की वेटर से IAS बनने की कहानी 


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हाल में एशिया कप के दौरान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बल्ले की गूंज जिस तरह से सुनाई दी वह उनके पॉजीटिव माइंडसेट को दर्शाती है और यह पहले टी वर्ल्ड टी 20 की फेवरेट टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है। एक समय धोनी पर वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर का टैग लग गया था लेकिन लंबे समय तक बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाने के चलते उन पर प्रश्नचिन्ह लगने शुरू हो गए थे लेकिन एशिया कप में धोनी एक अलग ही अवतार में नजर आए। सचिन ने कहा, दुनिया का कोई भी खिलाड़ी हमेशा अच्छी फॉर्म में नहीं हो सकता क्योंकि वह मशीन नहीं है।



धोनी में दवाब झेलने की क्षमता

मैंने धोनी के बल्ले के गेंद से टकराने के दौरान जब आवाज सुनी तो महसूस किया कि यह अलग आवाज है। यह आवाज आपसे कह रही है कि बल्लेबाज की मानसिकता बदल गई है। उन्होंने कहा, धोनी की सबसे महत्वपूर्ण चीज दबाव झेलने की उसकी क्षमता है जो उसे अच्छा कप्तान बनाती है। वर्षों से वह परिपक्वहुआ है। जब वह तनाव में होता है तब भी नहीं दिखाता जो अच्छा संकेत है। अधिकतर अगर कप्तान झल्लाने वाला होता है या नर्वस हो जाता है तो टीम में डर पैदा हो जाता है लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं है।

वर्ल्ड कप में गेम चेंजर हो सकता है बुमराह

युवराज ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं और तेंदुलकर ने उनके संदर्भ में कहा, एशिया कप के दौरान मैंने देखा कि उसकी मानसिकता बदली है जो भारत के लिए अच्छा है। धोनी की तरह ही बल्ले के गेंद से टकराने के दौरान आने वाली आवाज मेरे लिए महत्वपूर्ण है लेकिन सबसे अहम युवी का फुटवर्क है। जहां तक गेम चेंजर की बात है तो मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप टी-20 में भारत के लिए वह खिलाड़ी हो सकता है। उसका एक्शन भ्रम में डालने वाला है और धीमा लग सकता है लेकिन गेंद सोच से अधिक तेजी से बल्ले से टकराती है।