T20 World cup लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
T20 World cup लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 मार्च 2016

Virat kohli best innings against australia in T20

जानिए किन-किन मौंकों पर विराट रहे कंगारूओ पर भारी

विस्फोट बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी माना जाता है। विराट ने मोहाली में वर्ल्ड टी 20 के अहम मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों में 9 चौंकों और 2 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को जीत दिलाई। भारत ने इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब विराट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई बड़ी पारी खेली हो, उनका आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।



कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कोहली ने भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोहली-9 मैच खेलते हुए करीब 67 की औसत से 401 रन बना चुके हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वे भारत के ऐसे इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अर्धशतक लगाए और सबसे बड़ी बात यह है यह चारों अर्धशतक कोहली ने इस साल में लगाए है।

2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल खेले चारों टी 20 मैंचों में अर्धशतक ठोका है। सबसे बड़ी बात यह है कि हर मैच में भारत को जीत मिली है। 26 जनवरी 2016 को कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड के मैदान पर शानदार 90 रन बनाए थे और यह कोहली का टी20 में सर्वाधिक स्कोर है और इस मैच को भारत ने 37 रन से जीता था।

फिर 29 जनवरी को मेलबर्न के मैदान पर कोहली ने शानदार 59 की पारी खेली और भारत इस मैच को 27 रन से जीता। 31 जनवरी 2016 को दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मैच खेला गया था और इस मैच में भी कोहली ने 50 रन बनाए थे और भारत इस मैच को सात विकेट से जीता था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का शानदार औसत
शायद ही आपने ऐसा कोई खिलाड़ी देखा होगा, जिसने ऑस्ट्रेलिया जैसी शानदार टीम के खिलाफ ऐसा बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। 2016 में कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलते हुए 281 रन बना चुके हैं, चारों में से तीन मैचों में कोहली नॉट आउट रहे हैं और कोहली का औसत 281 है। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। कोहली 42 मैच खेलते हुए करीब 57 की औसत से 1552 रन बना चुके हैं।

शुक्रवार, 25 मार्च 2016

World T20 lets know how much team indias way to semi finals easy hard

T20 WC: ऐसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में भारत, पाक बन सकता है रोड़ा

टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप में अपने आधे सफर की शुरुआत कर ली। भारत ने अपने तीन मैंचों में से दो मैच जीतकर ग्रुप 2 की अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है लेकिन अभी तक उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं हुआ है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 27 मार्च को मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के 6 अंक हो जाएंगे और उसका सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि भारत की सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान सबसे बड़ा रोड़ा बन सकता है।



6 अंक हासिल करने किस तरह बाहर हो सकती है टीम इंडिया
भारत अगर 27 मार्च आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीत जाता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। लेकिन एक कंडीशन्स में वो 6 अंक हासिल करके भी वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है वो ये कि पाकिस्तान के अभी तक दो मैच (आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) होने बाकी है और वो अगर अपने दोनों मैच जीत जाता है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इसका कारण यह है कि पाकिस्तान की नेट रनरेट भारत की तुलना में काफी अच्छी है।

लेकिन यदि पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबला में से एक मुकाबला हार जाता है और भारत अपना अंतिम मुकाबला जीत जाता है तो भ्वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इस कडीशन्स में भारत के 6 अंक हो जाएंगे जबकि पाकिस्तान के अच्छी रनरेट होने के बावजूद 4 ही अंक हो पांएगे।

बुधवार, 23 मार्च 2016

shahid Afridi raises controversy, says lot of people from Kashmir came to support us

हमें समर्थन करने कश्मीर से लोग आए : शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के साथ हुए ग्रुप मैच से पहले कश्मीर का मुद्दा उठाकर सबको चौंका दिया। भारत के हाथों कोलकाता में हार से बौखलाए अफरीदी से जब उनके ही देश के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा ने यह पूछा कि क्या मोहाली में वह दर्शकों से समर्थन की अपेक्षा कर रहे हैं, तब अफरीदी ने कहा, यहां बहुत सारे लोग कश्मीर से आए हैं। मैं कोलकाता के लोगों का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारा इतना समर्थन किया।



कुछ दिन पहले ही अफरीदी विवादों में घिरे थे। उन्होंने विश्व कप के लिए कोलकाता पहुंचने के बाद कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से अधिक प्यार भारत में मिलता है। इसे लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त विरोध हुआ था।

शनिवार, 19 मार्च 2016

Erath hour between India vs Pakistan match

अर्थ आवर डे बनेगा भारत-पाक मुकाबले में खलनायक

कोलकाता में 19 मार्च को टी 20 वर्ल्ड कप का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले का इंतजार केवल भारत-पाकिस्तान की टीमों को नहीं है बल्कि दोनों देशों के दर्शकों को भी है। लेकिन मुकाबले से पहले दोनों देशों के दर्शकों के सामने एक समस्या आ गई है। कल यानि 19 मार्च को पूरे विश्व में अर्थ आवर डे मना जाएगा। इसे अर्थ डे भी कहते है। इसे सफल बनाने के लिए भारत समेंत करीब 172 देशों में शनिवार रात को 8:30 बजे से 9:30 बजे तक लोग अपने घरों की बिजली बंद करेंगे।



भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार 7:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा। इसके ठीक एक घंटे बाद अर्थ आवर शुरु होगा. अब सवाल उठता है कि ऐसे में क्रिकेट के प्रशंसक क्या करेंगे। लेकिन घबराईएगा नहीं इस समस्या का हल टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फैन्स को दिया है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी ये राय किसी रोमांच से कम नहीं है। दोनों ने राय दी है कि "इस दिन सब लोग एकत्रित होकर एक स्क्रीन पर भारत- पाकिस्तान मैच देखें और 'अर्थ आवर 2016′ का समर्थन करें।

मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि जहां भारत वर्ल्ड कप में कभी पाकिस्तान से हारा नहीं है वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन में पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अंधेरे के बीच कौन जीत की लौ जलाता है।

First Time india vs pakistan will fight in T20 match at eden garden

भारत vs पाकिस्तान : जानें, ईडन गार्डन में किसका है दबदबा

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला शनिवार को पाकिस्तान के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर होने वाला है। एक तरफ जहां टीम इंडिया अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के हाथों हार चुकी है, वहीं दूसरी और पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में अफरीदी की तूफानी पारी की बदौलत बांग्लादेश को 55 रनों से हराया।



16 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में शाहिद अफरीदी की शानदार पारी ने पाकिस्तान टीम का हौसला बुलंद कर दिया है। वैसे वर्ल्ड कप के इतिहास में तो टीम इंडिया हमेशा से ही पाकिस्तान पर भारी पड़ी है, लेकिन ईडन गार्डनके लिए टीम इंडिया की रणनीति क्या होगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

अगर देखा जाए तो टीम इंडिया के खिलाफ ईडन गार्डनमें पाकिस्तान का प्रदर्शन वनडे काफी अच्छा रहा है। इस लिहाज से भी टीम इंडिया को सर्तक रहने ही जरूरत है।

ईडन गार्डन्स में अब तक टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कुल तीन वनडे मैच हुए हैं, जिसमें सभी मैच में पाकिस्तान विजयी रहा है। इसके साथ ही 7 टेस्ट मैच भी खेले गए हैं, जिसमें 5 मैचों में नतीजा ड्रा रहा और एक-एक मैच दोनों की झोली में गया।

आइए डालते हैं, भारत-पाक मैचों के आंकड़ें पर एक नजर
वनडे मैच-
18 फरवरी, 1987-पाकिस्तान ने भारत को 2 विकेट से हराया
28 अक्टूबर, 1989-पाकिस्तान ने भारत को 77 रनों से हराया
13 नवंबर, 2004-पाकिस्तान ने भारत को 6 विकेट से हराया
टेस्ट मैच-
12-15 दिसंबर, 1952- ड्रा
30 दिसंबर, 1960- 4 जनवरी, 1961- ड्रा
29 जनवरी- 3 फरवरी, 1980- ड्रा
11-16 फरवरी, 1987- ड्रा
16-20 फरवरी, 1999- पाकिस्तान 46 रनों से जीता
16-20 फरवरी, 2005- भारत 195 रनों से जीता
30 नवंबर- 4 दिसंबर, 2007- ड्रा

बुधवार, 16 मार्च 2016

T 20 WC : 5 reasons behind team india’s loss against New Zealand

टी 20 वर्ल्ड कप 2016: ये रहे टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण 

छठे टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-10 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 127 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 79 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी 20 मुकाबले खेले गए जिसमें भारत को पांचों बार हार का सामना करना पड़ा है।


टी 20 वर्ल्ड कप की दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया को अपने पहले ही मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हैं। अगर टीम इंडिया को सेमीफाइल में पहुंचना है तो अब पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के साथ हर हाल में जीतना ही होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में स्पिन गेंदबाजी का अहम रॉल रहा है। इस मैच की दोनों पारियों में स्पिन गेंदबाजों ने 12 विकेट झटके। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पारी में 9 विकेट झटके। जानिए इस मैच में भारत की हार के पांच बड़े कारण...


टॉस हारना टीम इंडिया को पड़ा भारी

इस मैच में टॉस का रॉल बहुत अहम रहा। क्योंकि ये पिच स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल थी। अगर टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती तो शायद जीत सकती थी। क्योंकि दूसरी पारी में गेंदबाजों को पिच से गजब टर्न मिल रहा था जो बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाने के लिए काफी था। यहीं कारण रहा कि इस मैच में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने 9 विकेट लिए।
पिच को पढऩे को नाकाम रहे धोनी
टीम इंडिया के कप्तान धोनी नागपुर की पिच के मिजाज को पढऩे में नाकाम रहे। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पिच के मिजाज को भांपते हुए पहले तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरे और उनका यह फैसला सही साबित हुआ। न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने इस मैच में 10 में से 9 विकेट निकाले।

टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना
न्यूजीलैंड को 127 रनों के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद भी भारतीय बल्लेबाज संभलकर नहीं खेल पाए। 42 रनों के मामूली स्कोर पर भारत के 6 प्रमुख बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। भारत ने 2.2 ओवर में केवल 10 रनों के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। टीम इंडिया कोई भी बल्लेबाज इस मैच खुलकर नहीं खेल सका और यही दवाब टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण बना।

भारतीय बल्लेबाजों का शॉफ्ट डिस्मिस्सल होना
टीम इंडिया के 4 प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा, रैना, युवराज और रविन्द्र जड़ेजा गलत शॉट का लेकर आउट हो गए। जैसे इनको गेंद समझ में ही नहीं आई और जबर्दस्ती ही गेंद को बैट अड़ाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसी कारण भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली।

टीम इंडिया पर T20 वर्ल्ड कप जीतने का दवाब
टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार टी 20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है। पहले ऑस्ट्रेलिया को उसी सरजमीं पर 3-0 से मात दी और फिर श्रीलंका को भारत में 2-1 से हराया। हाल में एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। इसके चलते टीम इंडिया को हर कोई टी 20 वर्ल्ड कप का प्रमुख दावेदार मान रहा है। टीम इंडिया पर हर मैच जीतने का दवाब नागपुर में साफ झलक रहा था। खिलाडिय़ों पर वर्ल्ड कपका मानसिक दवाब साफ नजर आ रहा जिसके चलते एक बाद एक गलती करते नजर आ रहे थे।

T20 world cup : the Worst Record made against Team India

T20 World cup की दावेदार टीम इंडिया के खिलाफ अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज

छठे टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-10 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने धोनी के धुरंधरों की लय बिगाड़ कर टीम इंडिया के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा दिया। दरअसल, टीम इंडिया ने पॉवर प्ले के 6 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 29 रन बनाए। यह तीसरा मौका है जब टीम इंडिया ने पॉवर प्ले में 4 विकेट गंवाए हैं।



न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए और 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। शिखर धवन (1), रोहित शर्मा (5), सुरेश रैना (1) और युवराज सिंह (4) का विकेट 5 ओवर के भीतर 26 रनों पर गंवा दिए।

इससे पहले भी टीम इंडिया दो बार 6 ओवर के भीतर 4 विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया ने पहली बार फरवरी 2008 को मेलबर्न में पॉवर प्ले में 30 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीता था। दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 मई 2010 को ब्रिजटाउन में 24 रनों पर भारतीय टीम के चार खिलाडिय़ों को आउट किया था।

मंगलवार, 15 मार्च 2016

Virat Kohli is world number 1 batsman : Imran Khan

इमरान खान ने विराट को बताया दुनिया का नंबर वन बल्लेबाज 

दुनिया के बेहतरीन ऑल राउंडरों में शुमार पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की। इमरान ने कहा यदि विराट अपनी मौजूदा फॉर्म को आगे भी बरकरार रखते हुए तो वे एक दिन क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल सकते है। उन्होंने यह बात यह न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कही।



पूर्व पाक कप्तान ने कहा, विराट इस समय दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है। उनकी बल्लेबाजी में वो हरेक चीज दिखाई देती है जो कि विश्वस्तरीय बल्लेबाज में होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की वो बल्लेबाजी कर रहे हैं अगर उसे एक पैमाना माना जाए तो वो ऑल टाइम बेस्ट बैट्समन बनने की ओर बढ़ रहे है।

हालांकि इमरान ने विराट की सचिन तेंदुलकर से तुलना वाले बयान पर कहा, अभी वो वक्त नहीं आया है जब उनकी तुलना क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन से की जाए। इसके लिए उन्हें अभी काफी लंबा सफर तय करना होगा क्योंकि सचिन ने क्रिकेट को काफी लंबा समय दिया है। उन्होंने कहा कि चार पांच साल के बाद ही ये बात सामने आ पाएगी कि सचिन की तुलना में कोहली कहां है।

दूसरी ओर इमरान भारतीय गेंदबाजी की काफी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर 37 साल के आशीष नेहरा आपके टीम में हैं और टी 20 क्रिकेट खेल रहे हैं तो ये भारत की तेज गेंदबाजी का बुरा दौर है। भारत के पास विश्वस्तरीय गेंदबाजों की कमी है और वो अभी तक एक बेहतरीन तेज गेंदबाज पैदा नहीं कर पाए।

सोमवार, 14 मार्च 2016

Ind vs NZ match : Eyes will be on these players

Ind vs NZ T20 WC: आज इन बल्लेबाजों के बीच होगी कड़ी टक्कर 

मंगलवार से भारत टी टी 20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत करने जा रहा है। पहले मुकाबले में जब टीम इंडिया नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका एकमात्र लक्ष्य जीत हासिल करना होगा। हालांकि आपको बता दें कि कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। दोनों टीमें टी 20 में पांच बार एक दूसरे के आमने-सामने हुई है जिसमें चार बार कीवी टीम ने जीत हासिल की जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। लेकिन टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड के लिए इस बार जीत आसान नहीं होगी।
भारतीय टीम इस समय टी 20 की सबसे बेहतरीन फॉर्म में है। भारत ने इस साल 11 टी 20 मैच खेलें हैं जिसमें से उसे 10 मैंचों में जीत हासिल हुई है। वहीं दूसरी ओर कीवी टीम भी बेहतरीन फॉर्म में है। कीवी टीम ने इस साल खेलें पांच टी 20 मैंचों में चार में जीत हासिल की है। ऐसे में नागपुर होने वाला भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला काफी दिलचस्प होनें की उम्मीद है। इस मुकाबले में इन बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।



1. भारतीय कप्तान धोनी vs न्यूजीलैंड कप्तान विलियमसन

एशिया कप के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेल धोनी ने दिखाया दिया कि वे टी 20 वर्ल्ड में किसी भी टीम के छक्के छुड़ा सकते है। धोनी के टी 20 करियर की बात करें तो उन्होंने 63 टी20 मैचों में 952 रन बनाए है। धोनी का उच्चतम स्कोर 48 रन है। जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 30 टी 20 मैंचों में 844 रन बनाए है। इस दौरान विलियमसन पांच अर्धशतक भी बनाए है। टी 20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन का है।

2. रोहित शर्मा vs मार्टिन गुप्टिल

भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस समय शानदार फॉर्म में है और वे शिखर धवन के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे है। रोहित ने अपने टी 20 करियर में खेले 55 मैंचों में 1204 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दस अर्धशतक लगाए है। टी 20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन का रहा है जो उन्होंने पिछले साल धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का टी 20 रिकॉर्ड शानदार है। गुप्टिल ने 57 टी 20 मैंचों में 1666 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और नौ अर्धशतक लगाए है। उनका उच्चतम स्कोर 101 रन है।

3. शिखर धवन vs हेनरी निकॉल्स

भारतीय टीम के गब्बर माने कहे जाने वाले बेट्समैन शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका के ख्खिलाफ हुए अभ्यास मैच में 73 रन की विस्फोटक पारी खेल अपनी खतरनाक फॉर्म के संकेत दे दिए है। धवन के टी20 करियर पर नजर डाले तो खेले 18 मैंचों में 373 रन बनाए है। धवन ने दो फिफ्टी लगाई है। उनका उच्चतम स्कोर 60 रन है। वहीं न्यूजीलैंड के हेनरी निकॉल्स ने 55 टी 20 मैंचों में 489 रन बनाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर 41 रन का है।

4.विराट कोहली vs रॉस टेलर

टीम इंडिया के स्टार बेट्समैन विराट कोहली और न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज रॉस टेलर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इन दोनों खिलाडिय़ों को मैच विनर खिलाड़ी भी माना जाता है। विराट ने 38 टी 20 मैंचों में 1368 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक भी निकले है। विराट को सर्वाधिक स्कोर 90 रन का है। दूसरी ओर कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 68 टी 20 मैंचों में 1165 रन बनाए है। उन्होंने इस दौरान पांच अर्धशतक भी लगाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर 63 रन का है।

5. सुरेश रैना vs ल्यूक रोंची

सुरेश रैना को टी 20 को सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। रैना ने 57 टी 20 मैंचों में 1162 रन बनाए है। इस दौरान रैना ने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रन का है। दूसरी ओर कीवी बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने 24 टी 20 मैंचों में 309 रन बनाए है। उन्होंने इस दौरान 1 अर्धशतक भी लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 51 रन का है।

6.युवराज सिंह vs कोरी एंडरसन

टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज ने एक बार फिर अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर ली है। टी 20 जब युवराज अपने रंग में हो तो फिर उनके सामने चाहे दुनिया कोई भी गेंदबाज को वो उनके समान हताश ही नजर आता है। 2007 में युवराज द्वारा खेली 6 छक्कों की पारी लोगों के जहन में आज भी है। इस बार उनसे ऐसे ही किसी करिश्में की उम्मीद है।
युवी के टी 20 करियर की अगर बात करें तो उन्होंने 51 टी 20 मैंचों में 1082 रन बनाए है। इस दौरान 8 हॉफ सेन्चुरी भी बनाई है। उनका सर्वाधिक स्कोर 77 रन का है। वहीं न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन एक जबरदस्त प्लेयर के रूप में उभरें है। हालांकि उन्होंने अभी तक ज्यादा मैच नहीं खेले है लेकिन अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। एंडरसन ने 20 टी मैंचों में 229 रन बनाए है। इस दौरान 1हॉफ सेन्चुरी भी बनाई है। उनका सर्वाधिक स्कोर 82 रन का है।