attack on pathankot लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
attack on pathankot लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2016

At UN, China blocks India bid to ban JeM chief Masood Azhar

चीन ने जो किया है वह सही नहीं, हम जवाब देंगेः किरण रिजिजु

चीन ने पठानकोट आतंकी हमले के साजिशकर्ता और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर बैन लगाने की भारत की कोशिश पर फिर अवरोध खड़ा कर दिया है। आज समय सीमा से कुछ घंटे पहले चीन ने संयुक्त राष्ट्र की कमेटी से अनुरोध किया कि इसे रोका जाए। यह कमेटी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख पर पाबंदी पर विचार कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिरिजु ने कहा कि सरकार इस पर जल्द ही उचित कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि चीन ने जो किया है वह सही नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के इस व्यवहार को लेकर संवाददाताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय जो भी आवश्यक कदम होगा उठाएगा।




गौरतलब है कि मसूद को बैन करने के लिए भारत ने यूएन से अपील की थी। 15 में से 14 देश थे जो भारत के समर्थन में थे। यूएन कमेटी में अजहर मसूद को बैन करने पर फैसला होना था। कमेटी में शामिल 15 में से 14 देश इसके हक में थे। रिपोर्ट के मुताबिक बैन के समर्थन में अमरीका, यूके और फ्रांस जैसे देश थे, सिर्फ चीन ने इसका विरोध किया।
गौरतलब है कि दो जनवरी को पठानकोट में वायुसेना ठिकाने पर हमले के बादए फरवरी में भारत ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखते हुए अजहर पर बैन लगाकर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की थी। यह मांग संगठन के आतंकी गतिविधियों और पठानकोट हमले में इसकी भूमिका को लेकर पुख्ता सबूतों के साथ की गयी थी। इस हमले में सात भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

jit accepted that terrorists was from pakistan

पठानकोट हमला: JIT ने माना, पाकिस्तान से आए थे आतंकी 

पाकिस्तान ने पठानकोट आतंकवादी हमले मामले में अपने रूख में बदलाव लाते हुए भारत द्वारा दिए गए सबूतों को स्वीकार कर लिया है कि इस हमले के दोषी पाकिस्तानी नागरिक थे। पठानकोट हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के साथ सबूत साझा किए। जेआईटी पठानकोट हमलों की जांच के लिए भारत आई हुई है।



एनआईए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हां, उनके साथ साझा किये गए सबूतों पर एकराय कायम हो गई है। कुछ चीजों से इनकार नहीं किया जा सकता। हमने उन्हें चार आतंकवादियों की पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट सौंपी। आतंकवादियों के पास जो हथियार थे उन पर पाकिस्तान की मुहर थी। पाकिस्तान से कॉल ट्रेस की गई। इन सब बातों से पता चलता है कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे।

एनआईए ने साजिशकर्ताओं मौलाना मसूद अजहर उसके भाई राउफ असगर और आतंकियों के हैंडलर कासिफ जान के खिलाफ पुख्ता सबूत देते हुए कहा की ये तमाम सबूत पकिस्तान के कोर्ट के लिए भी मान्य हैं। इसके आधार पर पाकिस्तान दोषियों को सजा दिलाए। एनआईए के मुताबिक पकिस्तान में जो एफआईआर दर्ज की गई है वो भारत के एआआईआर से काफी मेल खा रही है।

पाकिस्तान मुंबई हमलों की तरह पठानकोट हमले में अपनी सरजमीं का इस्तेमाल किए जाने से इनकार करता रहा है, लेकिन भारत के ठोस सबूतों को स्वीकार करना उसकी बड़ी हार है। आईटी और एनआईए के बीच जांच को लेकर बातचीत का आज चौथा दिन था। जेआईटी पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर गत दो जनवरी को हुए आतंकवादी हमले से पहले नाटकीय ढंग से आतंकवादियों द्वारा अगवा किए जाने और फिर रिहा किए जाने वाले पंजाब पुलिस के विवादित अधिकारी सलविंदर सिंह समेत अन्य गवाहों से भी पूछताछ कर रही है।

India can not get access to Pathankot attach mastermind Masood Azhar

मसूद अजहर तक भारत को नहीं पहुंचने देगा पाकिस्तान

पठानकोट आए पाकिस्तानी जांच दल को भले ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हर तरह से सहयोग को तैयार हैं। लेकिन, पाकिस्तान जाकर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर से पूछताछ करने की भारत की नीति अधर में है, पाक सरकार उसे अजहर तक नहीं पहुंचने देगी।



पाकिस्तान सरकार के एक उच्च अधिकारी के मुताबिक एनआईए की यह मांग बेकार है। मसूद से पूछताछ के संबंध में पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया में कुछ भी आदान-प्रदान करने जैसी डील नहीं हुई है। अधिकारी के मुताबिक, वो पठानकोट हमले में जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका की जांच करना चाहते थे इसलिए भारत आए। यहां भारत की जिम्मेदारी यह है कि वो उनके साथ सहयोग करे ताकि वो और सबूत इकट्ठा कर सकें, जिससे केस और मजबूत बन सके। पाक अधिकारी ने ये भी कहा कि अजहर पर पाक के कानून के तहत एक्शन लिया जाएगा, ऐसे में भारत को मसूद अजहर तक पहुंचाने का कोई मतलब नहीं बनता।

एनआई प्रमुख ने पूछताछ की मांग की
एनआइए प्रमुख शरद कुमार ने कहा था कि वे पाक के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय तक जाकर अजहर से पूछताछ करने की इजाजत मांगेगें। भारत का मानना है कि उसके पास अजहर के खिलाफ प्रयाप्त सबूत हैं।