NIA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NIA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 अप्रैल 2016

NIA Officer Mohammad Tanzil Murder: UP Police Arrest Two Accused

एनआईए अफसर तंजील की हत्या में बड़ा खुलासा, मुनीर ने ही मारी थी गोली


एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने अहम खुलासा किया, मुनीर ने गोली मारी

नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी पुलिस ने एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। यूपी पुलिस के मुताबिक मुनीर ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। मुनीर ने ही तंजील को गोली मारी थी। बरेली रेंज के आईजी विजय कुमार मीणा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मुनीर ने ही तंजील अहमद को गोलियां मारी थी।


बकौल मीणा, जांच पेशेवर और व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी एंगल से की गई। तंजील की हत्या के पीछे कोई आतंकी साजिश नहीं है। हत्या आपसी रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है। अन्य आरोपी रेहान से पूछताछ के दौरान ये जानकारी सामने आई। रेहान तंजील के बहनोई का भतीजा है। पुलिस के मुताबिक रेहान मोटरसाइकिल चला रहा था और मुनीर पीछे बैठा था। वारदात के बाद मुनीर घर चला गया। 50 हजार का इनामी बदमाश मुनीर फिलहाल फरार है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। वह देश से बाहर न भाग जाए इसलिए एयरपोर्ट और सी-पोर्ट पर उसकी तलाश की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।




पुलिस ने सोमवार को तंजील अहमद की हत्या के केस में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रेहान और जुनैल के रूप में हुई है। जुनैल सहारनपुर का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी बिजनौर से हुई है। तंजील हत्याकांड में ये पहली गिरफ्तारी है। जुनैल हथियार लेकर आया था। मुनीर के साथ तंजील का एक घर को लेकर विवाद था। मुनीर को शक था कि तंजील उसकी मुखबिरी कराते थे। यूपी पुलिस शुरूआत में ही कह चुकी थी कि यह आपसी रंजिश का मामला है। मुनीर की गिरफ्तारी के बाद हत्या का मकसद साफ हो जाएगा। मुनीर का नाम पहले भी एक लूट की वारदात में आ चुका है। गवाह इनामुद्दीन और बॉबी ने घटना के संबंध में पुलिस को काफी पुख्ता जानकारी दी है।


रेहान 20-21 साल का युवक है। उसकी एक बार तंजील अहमद ने मदद नहीं की थी। परिवार ने भी तंजील से मदद मांगी थी लेकिन उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया था। मुनीर ने हत्या में इसलिए साथ दिया क्योंकि बिजनौर में 91 लाख की लूट में जब वह फंसा था तो सभी दिल्ली में मुनीर के घर गए थे। मुनीर को शक था कि पुलिस को इस मामले की जानकारी तंजील अहमद ने दी थी। इस बीच तंजील अहमद की बीवी फरजाना की हालत बिगड़ गई है। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फरजाना का नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। तंजील अहमद पर हमले के दौरान उन्हें भी गोलियां लगी थी। तंजील अहमद जब अपनी भांजी की शादी से लौट रहे थे तब फायरिंग कर उनकी हत्या की गई थी।








यह भी पढ़े : MCI की तीन सदस्यीय टीम ने किया मेडिकल कॉलेज का दौरा
यह भी पढ़े : CM के आदेश हुए हवा हवाई, समय से कार्यालय नहीं पहुंचे अधिकारी
यह भी पढ़े : तंजील के हत्यारे को कहां से मिल रहा संरक्षण ?

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

NIA DSP Tanzeel Ahmed saved life of his children before dying

NIA DSP तंजील ने मरने से पहले बचाई थी बच्चों की जान

NIA DSP तंजील अहमद ने मरने से पहले अपने बच्चों की जान बचाई थी। जैसे ही बाइक से आए हमलावर कार के पास पहुंचे DSP ने बच्चों (शहबाज और जिमनीश) को सीट के नीचे छिप जाने को कहा। तंजील अहमद की पत्नी ने बताया कि उनकी पत्नी के अनुसार गोलियों की आवाज सुनते ही अहमद ने बच्चों से सीट के नीचे छिप जाने के लिए कहा था। बच्चों ने वैसा ही किया और वे सुरक्षित बच गये।



जिस वक्त हत्यारे गोलियों से तंजील का सीना छलनी कर रहे थे उस वक्त बच्चे कार में ही मौजूद थे। हाल ही में डीएसपी के बच्चों का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि हत्यारे मौत होने तक पापा को गोलियां मारते रहे। गौरतलब है कि शनिवार को परिवार के साथ भांजी की शादी से लौट रहे तंजील की यूपी के बिजनौर में 24 गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।

कोड वर्ड पकड़ने में थे माहिर-
मालूम हो कि तंजील पठानकोट हमले की जांच के अलावा भी कई महत्वपूर्ण जांचों में शामिल थे। इसके अलावा वह IS का नेटवर्क बर्स्ट करने वाली टीम में थे। तंजील आतंकियों का कोड-वर्ड पकड़ने में माहिर थे। इस बीच रविवार शाम दिल्ली में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कौन थे तंजील अहमद?
तंजील अहमद NIA के ऑपरेशन की कोर टीम का हिस्सा थे। वो सभी बड़े आतंकवादी वारदातों की जाँच में शामिल रहे हैं जिसमे पठानकोट का हमला भी शामिल है। पाकिस्तान से आई जेआईटी की टीम के साथ बातचीत के दौरान पांच दिन तक कोर टीम के साथ मौजूद थे। तंजील अहमद के पास पठानकोट के अलावा भारत में आईएस आतंकी संगठन के मॉड्यूल की जाँच, पश्चिम बंगाल के बर्धमान में हुए आतंकी हमले की जाँच और आतंकियों के लिए जाली नोटों की जाँच से जुड़े थे।

BSF से प्रमोट होकर NIA में आए थे-
बिजनौर के मूल निवासी अहमद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से प्रतिनियुक्ति पर NIA में आये थे। वह दो जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की जांच टीम में थे। पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी SIT टीम से बात करने वाली NIA टीम में भी शामिल थे।

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2016

jit accepted that terrorists was from pakistan

पठानकोट हमला: JIT ने माना, पाकिस्तान से आए थे आतंकी 

पाकिस्तान ने पठानकोट आतंकवादी हमले मामले में अपने रूख में बदलाव लाते हुए भारत द्वारा दिए गए सबूतों को स्वीकार कर लिया है कि इस हमले के दोषी पाकिस्तानी नागरिक थे। पठानकोट हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के साथ सबूत साझा किए। जेआईटी पठानकोट हमलों की जांच के लिए भारत आई हुई है।



एनआईए के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हां, उनके साथ साझा किये गए सबूतों पर एकराय कायम हो गई है। कुछ चीजों से इनकार नहीं किया जा सकता। हमने उन्हें चार आतंकवादियों की पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट सौंपी। आतंकवादियों के पास जो हथियार थे उन पर पाकिस्तान की मुहर थी। पाकिस्तान से कॉल ट्रेस की गई। इन सब बातों से पता चलता है कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे।

एनआईए ने साजिशकर्ताओं मौलाना मसूद अजहर उसके भाई राउफ असगर और आतंकियों के हैंडलर कासिफ जान के खिलाफ पुख्ता सबूत देते हुए कहा की ये तमाम सबूत पकिस्तान के कोर्ट के लिए भी मान्य हैं। इसके आधार पर पाकिस्तान दोषियों को सजा दिलाए। एनआईए के मुताबिक पकिस्तान में जो एफआईआर दर्ज की गई है वो भारत के एआआईआर से काफी मेल खा रही है।

पाकिस्तान मुंबई हमलों की तरह पठानकोट हमले में अपनी सरजमीं का इस्तेमाल किए जाने से इनकार करता रहा है, लेकिन भारत के ठोस सबूतों को स्वीकार करना उसकी बड़ी हार है। आईटी और एनआईए के बीच जांच को लेकर बातचीत का आज चौथा दिन था। जेआईटी पठानकोट वायुसैनिक अड्डे पर गत दो जनवरी को हुए आतंकवादी हमले से पहले नाटकीय ढंग से आतंकवादियों द्वारा अगवा किए जाने और फिर रिहा किए जाने वाले पंजाब पुलिस के विवादित अधिकारी सलविंदर सिंह समेत अन्य गवाहों से भी पूछताछ कर रही है।

गुरुवार, 31 मार्च 2016

NIA corners Pakistan with names of four Pathankot terrorists

पाकिस्तान से थे पठानकोट हमले के आतंकी, NIA ने JIT को घेरा 

2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शामिल 4 फिदाईन आतंकियों और 2 हैंडलरों को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसी एनआईए ने पाकिस्तान को घेरा है। मारे गए आतंकियों के नाम नासिर हुसैन, हाफिज अबु बकर, उमर फारूक और अब्दुल कायुम बताए जा रहे हैं। यह आतंकी क्रमशः पाकिस्तान के वेहारी (पंजाब), गुजरांवाला (पंजाब), संघर (सिंध) और सुक्कुर (सिंध) जिले के हैं।



एनआईए से साझा की जानकारी-
एनआईए ने इन आतंकियों और उनके हैंडलरों के नाम और उनके पाकिस्तान से होने की जानकारी बुधवार को पाकिस्तान की जॉइंट इनवेस्टिगेशन टीम यानि जेआईटी के साथ साझा की। एनआईए के डीजी शरद कुमार ने बताया कि हमने उनसे इन जानकारियों को कन्फर्म करने और फिर हमसे बात करने को कहा है।

हाल ही में जारी की थीं तस्वीरें-
इन आतंकवादियों की पहचान और पते एनआईए के जासूसों द्वारा 3 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पता किए गए हैं। यह जानकारियां एनआईए ने किस तरह से हांसिल की इस सवाल पर एनआईए की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। हालांकि कुमार ने यह जरूर कहा कि इन जानकारियों की पुष्टि की गई है। मालूम हो कि एनआईए ने हाल ही में वेबसाइट पर इन 4 आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं।

हैंडलरों की पहचान भी हुई उजागर-
इसके अलावा एनआईए ने जिन हैंडलरों की पहचान की है उनमें जैश-ए-मुहम्मद के हैंडलर काशिफ जन, जो कि छरसद्दा जिसे के तहसील दूसरा का रहने वाला है और शाहिद लतीफ जो कि गुजरांवाला के अमीनाबाद का निवासी है। दिलचस्प बात यह भी है कि लतीफ हाल ही में कश्मीर विजिट कर चुका है। साथ ही वह तकरीबन 10 साल तक भारत जेल में सजा काट चुका है। जेआईटी ने एनआईए को बताया कि काशिफ लंबे वक्त से अंडरग्राउंड है।

सोमवार, 21 मार्च 2016

Pathankot Attack: Pak Probe Team May Get Pathankot Base Access

पाक जांच टीम को एयरबेस के अंदर जाने की मिल सकती है इजाजत 

पठानकोट हमले की जांच के लिए 27 मार्च को भारत आ रही पाकिस्तान की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम को वायुसेना के एयरबेस में घुसने की इजाजत दी जा सकती है।



विस्तृत बातचीत के बाद होगा फैसला
सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी जांच टीम दिल्ली पहुंचने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के साथ एक विस्तृत बातचीत कर सकती है। इसके बाद पाक टीम को पठानकोट में एयरफोर्स एयरबेस कैंपस के उस स्पॉट पर ले जाया जा सकता है, जहां आंतकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि एनकाउंटर साइट पर पाकिस्तानी टीम के साथ एनआईए के सीनियर अधिकारी भी साथ हो सकते हैं।

एनआईए से भी पाक टीम करेगी पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक एनआईए पाकिस्तान में दर्ज एफआईआर के बाद शुरू की गई प्रारंभिक जांच को लेकर कुछ सवाल भी पाक टीम के सामने रख सकती है। इसमें कुछ सवाल इस मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों और दर्ज मामलों को लेकर हो सकते हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम भी एनआईए के जांचकर्ताओं से जांच से संबंधित कुछ सवाल पूछ सकती है।

पाक टीम अजीत डोभाल से करेगी पूछताछ
इसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि क्या पाक टीम एनएसए अजीत डोभाल से भी पूछताछ करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर ही पाकिस्तान के गुजरांवाला में एफआईआर दर्ज की गई है और वह तकनीकी रूप से इस मामले में शिकायतकर्ता हैं।

NIA ने पठानकोट हमले में शामिल चार आतंकियों की तस्वीर जारी की
इधर पाकिस्तानी जांच दल की यात्रा से पहले एनआईए ने अभियान में मारे गए चार आतंकवादियों की तस्वीर जारी की है। तस्वीर जारी करने का कदम पाकिस्तान के विशेष जांच दल (एसआईटी) के मामले के तथ्यों और एनआईए द्वारा की गई जांच के बारे में पता लगाने के लिए यहां आने से कुछ दिन पहले उठाया गया है।

जानकारी देने वाले को दिया जाएगा इनाम
एनआईए की विज्ञप्ति में चार मारे गए आतंकवादियों का हुलिया दिया गया है। साथ ही उनकी उंचाई का भी ब्योरा दिया गया है। आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने कहा है कि आतंकवादियों में से एक के दोनों पांव में अंगूठा नहीं था। एनआईए ने तस्वीर जारी करते हुए जनता से उस बारे में सूचना साझा करने को कहा है। एनआईए ने कहा कि जो भी प्रासंगिक और सही सूचना देगा उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Pathankot Attack: Terrorist entered from Dinda border

पठानकोट हमलाः बामियाल नहीं, डिंडा सीमा से घुसे थे आतंकी!

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक नए तथ्य का पता लगाया है कि गत 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमलावर बामियाल सीमा से नहीं, बल्कि 'डिंडा फारवर्ड' सीमा चौकी सेभारत में घुसे थे। 

सूत्रों के अनुसार दो माह की लम्बी जांच के बाद एनआईए ने आतंककारियों के घुसने के नए मार्ग का पता लगाया है। हमले की जांच के सिलसिले में 27 मार्च को भारत आ रहे पाकिस्तानी जांच दल के सामने एनआईए सम्भवत: इस नए खुलासे को साझा करेगा। एनआईए के इस खुलासे से सुरक्षा प्रतिष्ष्ठानों में हलचल मच गई है?



सूत्रों के अनुसार एनआईए जैश-ए-मोहम्मद के उन चारों आंतककारियों के नामों का भी पाक जांच दल के साथ साझा कर सकता है, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि उनकी पहचान कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार पंजाब से लगती 553 किमी लम्बी सीमा की निगरानी बीएसएफ करती है। एनआईए के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार एजेंसी को 'डिंडा फारवर्ड' इलाके से आतंककारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाली खाली खाने के पैकेट, खाने का सामान आदि मिला है। जांच दल के अनुसार 'डिंडा फारवर्ड' सीमा चौकी बामियाल सीमा से दो किमी पहले है।