india vs new zealand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
india vs new zealand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 मार्च 2016

T 20 WC : 5 reasons behind team india’s loss against New Zealand

टी 20 वर्ल्ड कप 2016: ये रहे टीम इंडिया की हार के 5 बड़े कारण 

छठे टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-10 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 127 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 79 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी 20 मुकाबले खेले गए जिसमें भारत को पांचों बार हार का सामना करना पड़ा है।


टी 20 वर्ल्ड कप की दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया को अपने पहले ही मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हैं। अगर टीम इंडिया को सेमीफाइल में पहुंचना है तो अब पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के साथ हर हाल में जीतना ही होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में स्पिन गेंदबाजी का अहम रॉल रहा है। इस मैच की दोनों पारियों में स्पिन गेंदबाजों ने 12 विकेट झटके। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पारी में 9 विकेट झटके। जानिए इस मैच में भारत की हार के पांच बड़े कारण...


टॉस हारना टीम इंडिया को पड़ा भारी

इस मैच में टॉस का रॉल बहुत अहम रहा। क्योंकि ये पिच स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल थी। अगर टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती तो शायद जीत सकती थी। क्योंकि दूसरी पारी में गेंदबाजों को पिच से गजब टर्न मिल रहा था जो बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाने के लिए काफी था। यहीं कारण रहा कि इस मैच में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने 9 विकेट लिए।
पिच को पढऩे को नाकाम रहे धोनी
टीम इंडिया के कप्तान धोनी नागपुर की पिच के मिजाज को पढऩे में नाकाम रहे। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पिच के मिजाज को भांपते हुए पहले तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरे और उनका यह फैसला सही साबित हुआ। न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने इस मैच में 10 में से 9 विकेट निकाले।

टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होना
न्यूजीलैंड को 127 रनों के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद भी भारतीय बल्लेबाज संभलकर नहीं खेल पाए। 42 रनों के मामूली स्कोर पर भारत के 6 प्रमुख बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। भारत ने 2.2 ओवर में केवल 10 रनों के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। टीम इंडिया कोई भी बल्लेबाज इस मैच खुलकर नहीं खेल सका और यही दवाब टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण बना।

भारतीय बल्लेबाजों का शॉफ्ट डिस्मिस्सल होना
टीम इंडिया के 4 प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा, रैना, युवराज और रविन्द्र जड़ेजा गलत शॉट का लेकर आउट हो गए। जैसे इनको गेंद समझ में ही नहीं आई और जबर्दस्ती ही गेंद को बैट अड़ाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसी कारण भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली।

टीम इंडिया पर T20 वर्ल्ड कप जीतने का दवाब
टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार टी 20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है। पहले ऑस्ट्रेलिया को उसी सरजमीं पर 3-0 से मात दी और फिर श्रीलंका को भारत में 2-1 से हराया। हाल में एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। इसके चलते टीम इंडिया को हर कोई टी 20 वर्ल्ड कप का प्रमुख दावेदार मान रहा है। टीम इंडिया पर हर मैच जीतने का दवाब नागपुर में साफ झलक रहा था। खिलाडिय़ों पर वर्ल्ड कपका मानसिक दवाब साफ नजर आ रहा जिसके चलते एक बाद एक गलती करते नजर आ रहे थे।

T20 world cup : the Worst Record made against Team India

T20 World cup की दावेदार टीम इंडिया के खिलाफ अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज

छठे टी 20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-10 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने धोनी के धुरंधरों की लय बिगाड़ कर टीम इंडिया के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा दिया। दरअसल, टीम इंडिया ने पॉवर प्ले के 6 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 29 रन बनाए। यह तीसरा मौका है जब टीम इंडिया ने पॉवर प्ले में 4 विकेट गंवाए हैं।



न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए और 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। शिखर धवन (1), रोहित शर्मा (5), सुरेश रैना (1) और युवराज सिंह (4) का विकेट 5 ओवर के भीतर 26 रनों पर गंवा दिए।

इससे पहले भी टीम इंडिया दो बार 6 ओवर के भीतर 4 विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया ने पहली बार फरवरी 2008 को मेलबर्न में पॉवर प्ले में 30 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीता था। दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 मई 2010 को ब्रिजटाउन में 24 रनों पर भारतीय टीम के चार खिलाडिय़ों को आउट किया था।

मंगलवार, 15 मार्च 2016

ICC T20 WC:New Zealand defeated India four times

T20 WC: अब तक न्यूजीलैंड हम पर पड़ा है भारी, 4 बार भारत हुआ चित

एशियन चैम्पियन, जबरदस्त फॉर्म और खिताबी दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम अपनी जमीन पर हो रहे आईसीसी ट्वंटी-20 विश्व कप में मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विजयी आगाज करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।टूर्नामेंट में उतर रही भारतीय टीम फिलहाल आईसीसी ट्वंटी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर है और उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विश्व कप के पहले संस्करण की विजेता भारतीय टीम का नेतृत्व इस बार भी महेन्द्र सिंह धोनी कर रहे हैं। धोनी के अनुभव को देखते हुए उनसे एक बार फिर उम्मीद की जा रही है कि वे देशवासियों को 2011 वनडे विश्व कप की तरह ही खिताबी जीत का जश्न मनाने का मौका देंगे।



अब तक न्यूजीलैंड हम पर भारी
05 ट्वंटी-20 मैच खेले हैं अब तक दोनों टीमों ने, एक बार भी भारत को जीत नहीं मिली। एक मैच रद्द रहा
2007- टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड दस रन से जीता
2009- क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता
2009- वेलिंगटन में न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
2012- न्यूजीलैंड 1 रन से विजयी
01 ही ट्वंटी-20 खेला है दोनों टीमों ने भारतीय धरती पर, जिसे मेजबान ने एक रन से गंवाया था
02 ही खिलाड़ी हैं मौजूदा टीम में जो न्यूजीलैंड के खिलाफ चारों मैचों में खेले हैं, युवराज व धोनी
70 रन बनाए हैं अब तक विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले एकमात्र मुकाबले में

भारत का दावा सबसे मजबूत
टीम इंडिया विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और यह एेसे ही नहीं कहा जा रहा है बल्कि पिछले एक साल में उसके ट्वंटी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण यह दावा किया गया है। भारत ने जनवरी 2014 से अब तक खेले 18 ट्वंटी-20 मैचों में से 13 में जीत दर्ज की है, जबकि पांच मुकाबले गंवाए हैं। वह इस मामले में शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड ने इस दौरान 17 में से 10 मैच जीते हैं। एेसे ही दक्षिण अफ्रीका ने 20 में से 11, ऑस्ट्रेलिया ने 17 में से 9, वेस्टइंडीज ने 18 में से 9, श्रीलंका ने 19 में से 9, इंग्लैंड ने 18 में से 7, जबकि पाकिस्तान ने 18 में से महज छह मुकाबले जीते हैं।
पिच रिपोर्ट
मैच से एक दिन पहले बादल घिरे हुए थे, लेकिन मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को बारिश की संभावना कम है। पिच थोड़ी सूखी है इसलिए गेंद बल्ले पर थोड़ा रुक कर आ सकती है।