terrorists लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
terrorists लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

India blamed on China to shield Pakistan and Terrorists

भारत का आरोपः पाकिस्तान और आतंकियों को शह दे रहा चीन 

भारत ने जैश-ए- मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर बैन लगाने की कोशिश नाकाम होने के बाद चीन पर पाकिस्तान की मदद करने का आरोप लगाया है। भारत ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह आतंकियों को शय देने में पाक की मदद कर रहा है। यूएन में न्यूक्लियर सिक्युरिटी समिट के दौरान भारत की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में चीन और पाकिस्तान का नाम नहीं लेते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए गए।



स्टेटमेंट में क्या-क्या कहा गया-
मालूम हो कि भारत पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर बैन की मांग कर रहा था, लेकिन चीन ने इसे वीटो कर दिया था। स्टेटमेंट में कहा गया है कि 2001 से जैश यूएन सिक्युरिटी काउन्सिल की बैन लिस्ट में शामिल है, क्योंकि वो आतंकी संगठन है और उसके अल कायदा से लिंक हैं।

तकनीकी वजहों ने नहीं लग सका बैन-
स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि टेक्निकल वजहों से जैश के सरगना पर बैन नहीं लगाया जा सका है। 2 जनवरी को पठानकोट हमले के बाद ये फिर साबित हो गया कि अजहर को बैन न किए जाने के क्या खतरनाक नतीजे हो सकते हैं।

सारी दुनिया को भुगतना होगा खामियाजा-
स्टेटमेंट में कहा गया है कि इस तरह के आतंकी संगठनों को बैन न किए जाने का खामियाजा पूरी दुनिया को उठाना पड़ सकता है।

गुरुवार, 31 मार्च 2016

NIA corners Pakistan with names of four Pathankot terrorists

पाकिस्तान से थे पठानकोट हमले के आतंकी, NIA ने JIT को घेरा 

2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शामिल 4 फिदाईन आतंकियों और 2 हैंडलरों को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसी एनआईए ने पाकिस्तान को घेरा है। मारे गए आतंकियों के नाम नासिर हुसैन, हाफिज अबु बकर, उमर फारूक और अब्दुल कायुम बताए जा रहे हैं। यह आतंकी क्रमशः पाकिस्तान के वेहारी (पंजाब), गुजरांवाला (पंजाब), संघर (सिंध) और सुक्कुर (सिंध) जिले के हैं।



एनआईए से साझा की जानकारी-
एनआईए ने इन आतंकियों और उनके हैंडलरों के नाम और उनके पाकिस्तान से होने की जानकारी बुधवार को पाकिस्तान की जॉइंट इनवेस्टिगेशन टीम यानि जेआईटी के साथ साझा की। एनआईए के डीजी शरद कुमार ने बताया कि हमने उनसे इन जानकारियों को कन्फर्म करने और फिर हमसे बात करने को कहा है।

हाल ही में जारी की थीं तस्वीरें-
इन आतंकवादियों की पहचान और पते एनआईए के जासूसों द्वारा 3 महीने की कड़ी मेहनत के बाद पता किए गए हैं। यह जानकारियां एनआईए ने किस तरह से हांसिल की इस सवाल पर एनआईए की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। हालांकि कुमार ने यह जरूर कहा कि इन जानकारियों की पुष्टि की गई है। मालूम हो कि एनआईए ने हाल ही में वेबसाइट पर इन 4 आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं।

हैंडलरों की पहचान भी हुई उजागर-
इसके अलावा एनआईए ने जिन हैंडलरों की पहचान की है उनमें जैश-ए-मुहम्मद के हैंडलर काशिफ जन, जो कि छरसद्दा जिसे के तहसील दूसरा का रहने वाला है और शाहिद लतीफ जो कि गुजरांवाला के अमीनाबाद का निवासी है। दिलचस्प बात यह भी है कि लतीफ हाल ही में कश्मीर विजिट कर चुका है। साथ ही वह तकरीबन 10 साल तक भारत जेल में सजा काट चुका है। जेआईटी ने एनआईए को बताया कि काशिफ लंबे वक्त से अंडरग्राउंड है।