सोमवार, 21 मार्च 2016

Virat Kohli earns more than MS Dhoni for bat logo

बैट पर स्टीकर से कमाई के मामले में कोहली ने धोनी को पछाड़ा

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से जीत दिलाने में टीम इंडिया के हीरो रहे विराट कोहली ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। ऑन फील्ड एंडोर्समेंट में कोहली धोनी से आगे हो गए हैं। बैट पर एड से धोनी की 6 करोड़ रुपए कमाई होती है। जबकि विराट कोहली को इसके लिए 8 करोड़ रुपए मिल रहे हैं, हालांकि टीवी कमर्शियल और दूसरे ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में धोनी अभी भी नंबर 1 पर ही हैं।



लोगो से होती है इतनी कमाई
धोनी के बैट पर स्पार्टन का लोगो लगा होता है और इस लोगो को लगाने से उन्हें 6 करोड़ रुपए की कमाई होती है। वहीं विराट एमआरएफ का लोगो लगाते हैं। इसके लिए उन्हें 8 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा विराट को इसी कंपनी की टीशर्ट, कैप और शूज को फील्ड में एंडोर्स करने के लिए 2 करोड़ रुपए अलग से मिलते हैं।

टीवी कमर्शियल और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
टीवी कमर्शियल और ब्रांड एंडोर्समेंट से धोनी को करीब 8 करोड़ रुपए की कमाई होती है, जबकि विराट को इस मामले में 5 करोड़ रुपए के आसपास मिलते हैं। एक स्पोर्ट्स वियर फर्म के अनुसार इस समय धोनी, कोहली और युवराज सिंह ब्रांडिंग में क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे बड़े नाम हैं।

इतनी है धोनी की कमाई
वर्ष 2016 में एक्टिव क्रिकेटर्स में धोनी की कमाई सबसे ज्यादा है। एक वेबसाइट के मुताबिक एक साल में धोनी 192 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। आईपीएल और बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से एक साल में धोनी की करीब 40 करोड़ रुपए की कमाई होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें