मंगलवार, 29 मार्च 2016

Egypt airline flight hijacked, kidnapped identified

इजिप्ट एयरलाइन का विमान हाईजैक, अपहरणकर्ता की पहचान हुई 

एलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहे एक यात्री विमान का अपहरण कर बंधक बनाए गए 77 यात्रियों को सुरक्षित रिहा करवा लिया गया है। इजिप्ट मीडिया में चल रही रिपोर्टों के अनुसार यह एक घरेलू मसले से प्रेरित हादसा हो सकता है। आरोपी का नाम इब्राहीम बताया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी पूर्व पत्नी साइप्रस में रहती है। वह उससे मिलना चाहता था तथा वह साइप्रस में शरण लेना चाहता था। आरोपी के पास विस्फोटक होने की भी पुष्टि नहीं की जा सकी है।



ये है पूरा मामला
आरोपी युवक इब्राहीम ने एलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहे एक यात्री विमान का अपहरण कर लिया गया था। विमान में यात्रियों तथा क्रू मेम्बर्स सहित कुल 88 लोग सवार थे। यह मिस्र का घरेलू यात्री विमान था। यह सुबह एलेक्जेंड्रिया से काहिरा के लिए रवाना हुआ था। परन्तु उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसकी दिशा बदल कर इसे साइप्रस ले जाया गया। साइप्रस सरकार ने अपहरणकर्ता से मांगे रखने और आपसी बातचीत करने की भी पेशकश की थी परन्तु उसने कोई मांग नहीं रखी। बाद में उसने महिलाओं तथा बच्चों को रिहा कर दिया था।

कुछ देर बाद उसने 4 विदेशी नागरिकों तथा 7 क्रू मेम्बर्स को छोड़ कर बाकी सभी को रिहा कर दिया। बाद में उसने विमान में ही सवार एक अन्य युवती को चिट्ठी देने की शर्त रखी तथा साइप्रस में शरण देने की मांग की। अभी भी अपहरणकर्ता से बचे हुए यात्रियों तथा क्रू मेम्बर्स की रिहाई के लिए बातचीत चल रही है।

2 टिप्‍पणियां:

  1. Every statement given by Kk will be corrected after mass criticism in social media. I believe KK mental condition should be checked.

    जवाब देंहटाएं
  2. Every statement given by Kk will be corrected after mass criticism in social media. I believe KK mental condition should be checked.

    जवाब देंहटाएं