सोमवार, 14 मार्च 2016

So what is the actress Arjun Kapoor’s Girlfriend?

#STARDATING: तो क्या ये एक्ट्रेस है अर्जुन कपूर की Girlfriend ? 
कल तक अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म की एंड का को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब एक बार उनकी चर्चा अफेयसर्स को लेकर गरम है। जी हां, खबर है कि अर्जुन इन दिनों सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। इससे पहले उनका नाम फिल्म तेवर के दौरान सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोड़ा गया था।

पार्टी में अर्जुन-अथिया...

मीडिया रिपोट्स के अनुसार, हाल ही अर्जुन कपूर और आथिया को एक साथ पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में आते देखा गया। इसके बावजूद दोनों ने मीडिया कैमरे के सामने आने से इंकार कर दिया था। वैसे इस पार्टी में अर्जुन की एक्स-गर्लफ्रैंड सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं, लेकिन वह इन दोनों को ही नजरअंदाज करती दिखाई दीं। अर्जुन ने इस पार्टी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, इसमें वह कई लोगों के साथ खड़े होकर सेल्‍फी पोज ले रहे हैं। इनमें बॉलीवुड फिल्‍म निर्देशक करण जौहर समेत अन्‍य कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं।

अर्जुन के अफेयर्स...

बेशक अर्जुन और अथिया ने किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए, लेकिन दोनों के कई कॉमन फ्रैंड्स हैं और इस वजह से दोनों अकसर एक साथ पार्टी करते नजर आ जाते हैं। पुनीत मल्होत्रा भी दोनों के दोस्त हैं। गोयाकि सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ-साथ हाल ही उनकी भाभी मलाइका अरोड़ा से भी अर्जुन का नाम जुड़ चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें