शनिवार, 12 मार्च 2016

Beautiful female students rent out their legs for commercials

किराए पर घर, किराए पर रूम, किराए पर कार, कपड़े और यहां तक कि कोख के बारे में भी आपने सुना होगा, लेकिन क्या अपने किसी को किराए पर अपने शरीर के अंग देते हुए देखा है। ऐसा हाल ही चीन में देखने को मिला।

यहां लड़कियों की टोनी ने अपने पैर किराए पर दिए हैं। दरअसल यह एडवरटाइजमेंट का एक तरीका है। एडवरटाइजमेंट के लिए चीन में कुछ लड़कियों ने अपनी खूबसूरत टांगें किराए पर दी हैं। एक सैनिटरी टॉवल के प्रचार के लिए एक कंपनी ने इन्हें किराए पर लिया है और लड़कियों की टांगों पर इस सैनिटरी तौलिए के विज्ञापन लगाए हैं। विज्ञापन के नीच एक बार कोड भी चिपकाया गया है, जिसमें अधि जानकारी के लिए उपभोक्ताओं को दी गई वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।

rent out legs

पहले इस कंपनी को इस काम के लिए लड़कियां ढूंढना मुश्किल लग रहा था, लेकिन कॉलेज में उन्हें आसानी से 100 लड़कियां मिल गईं। विज्ञापन के लिए अपने पैर किराए पर देने वाली ज्यादातर लड़कियों की उम्र 19 साल है। इतने से काम के लिए उन्हें पैसे भी दिए जा रहे हैं और वे इसमें कुछ बुरा नहीं समझतीं। हालांकि वेबसाइट पर इसकी तस्वीरें आने के बाद कुछ लोग इसे शर्मनाक हरकत मान रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें