शनिवार, 12 मार्च 2016

Dead girl post photo of his murderer on Facebook

मरने के बाद लड़की ने फेसबुक पर पोस्ट की अपने कातिल की फोटो 

क्या कोई मरने के बाद भी अपने कातिल का खुलासा कर सकता है। हाल ही एक लड़की ने मरने के बाद फेसबुक पर अपने कातिल बॉयफ्रेंड की फोटो पोस्ट कर केप्शन में लिखा कि उसे ढूंढा जाए।



दरअसल मृतक लड़की जॉय मेर्काडो को न्याय दिलाने के लिए उसके दोस्तों ने फेसबुक पर Justice for Jhoy Mercado - Edgel Durolfo नाम से पेज बनाया था। लोग उस समय हैरान रह गए, जब पेज पर लड़की की फोटो उसके बॉयफ्रेंड के साथ दिखी। लोगों को फोटो का कैप्शन पढ़कर और भी हैरानी हुई कि कोई मर चुका व्यक्ति कैसे फेसबुक पर फोटो अपलोड कर सकता है। फेसबुक पोस्ट के कैप्शन में उसके बॉयफ्रेंड को ढूंढने की अपील की गई थी।

इस लड़की को बेहद गंभीर हालत में एक युवक ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। यह लड़का जॉय का बॉयफ्रेंड रोडनी ही था। रोडनी का दावा था कि कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा है। लड़की के चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। जॉय को अस्पताल में भर्ती करवा कर रोडनी फरार हो गया। उसे अब तक ढूंढा नहीं जा सका।

कुछ लोगों का कहना है कि जॉन ने ही फेसबुक पर अपने कातिल की तस्वीर अपलोड की है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पेज के एडमिन ने ही वो पोस्ट डाली होगी, ताकि फरार हुआ रोडनी सामने आ जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें