शनिवार, 12 मार्च 2016

Kevin Richardson has created his own wildlife sanctuary to protect lions

दक्षिण अफ्रीका के पार्क में 30 शेरों के साथ रहता है यह व्यक्ति 

शेर के सामने खड़े होने का साहस भी दिखा पाना जहां बेहद मुश्किल होता है, वहीं एक व्यक्ति ऐसा है जो दिन रात शेरों के साथ रहता है, वह भी एक दो नहीं पूरे 30 शेरों के साथ। दक्षिण अफ्रीका के केविन रिचर्ड्सन अपनी दिलेरी के कारण सुर्खियों में आए हैं। प्रिटोरिया में उन्होंने खुद ही वाइल्डलाइफ सेंचुरी शुरू की है और इसमेंं 30 शेर उनके खास दोस्त बन गए हैं।

Kevin Richardson

पर्यावरणविद् केविन दुनिया में शेर बचाने के अभियान से जुुड़े हैं और कई डॉक्यूमेंट्री के जरिए वे ये संदेश दे चुके हैं। हाल ही फोटोग्राफर एड्रियन स्टर्न ने उनकी शेरों के साथ अद्भुत तस्वीरें खींची हैं। इनमें केविन शेरों के साथ बेहद दोस्ताना अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें - हम अपनी अगली पीढ़ी को क्या देकर जाएंगे - अभियान का हिस्सा बनी हैं।

Kevin Richardson

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें