सोमवार, 4 अप्रैल 2016

Even PC tried to commit suicide several times in her struggling days

प्रियंका चोपड़ा ने भी की थी 3 बार सुसाइड की कोशिश

प्रत्यूषा बनर्जी की मौत की खबर के बाद लगातार यह सवाल उठ रहा है कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक अपने करियर के शुरुआती दिनों में प्रियंका ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी और यह बयान प्रियंका के एक्स-मैनेजर प्रकाश जाजू ने दिया है।



दो-तीन बार की थी आत्महत्या की कोशिश-
ट्विटर पर लगातार कई ट्वीट्स कर प्रकाश ने बताया कि आज इतनी स्ट्रॉन्ग दिखने वाली प्रियंका ने बीते समय में 2-3 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी और मैंने जैसे तैसे उन्हें रोका। उन्होंने बताया कि प्रियंका और उनके पुराने व्बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट की आपस में बहुत लड़ाइयां हुआ करती थीं। उस दौरान प्रियंका कई बार रात-रात में परेशान होकर मुझे फोन किया करती थीं। एक बार असीम से लड़ाई के बाद प्रियंका मुंबई के वसई इलाके में ड्राइव करके आईं और वहां आत्महत्या की कोशिश की। वैसे प्रियंका असीम की मां के काफी करीब थीं, लेकिन 2002 में असीम की मां के देहांत के बाद वसई में प्रियंका ने एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान देनी चाही। उस घटना के बाद जब तक उस फ्लैट की खिड़कियों पर लोहे के गिरिल नहीं लगाए गए, तब तक प्रियंका को एक कुर्सी से बांधकर रख गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें