शनिवार, 9 अप्रैल 2016

Top-10 list of batsman with most runs in IPL 2008-2015

आईपीएल के टॉप 10 रन स्कोरर में 8 भारतीय, जानिए कौन

शुक्रवार को शाम को मुंबई के वर्ली में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आईपीएल के 9वें संस्करण का आगाज हो गया है। आईपीएल-9 का उदघाटन मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के बीच शनिवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। आईपीएल के पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराते हुए दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था।



अगर आईपीएल के अब तक टॉप टेन बल्लेबाजों की बात करें तो इनमें 8 बल्लेबाज तो भारतीय है। इस सूची में पहले स्थान पर सुरेश रैना का नाम आता है। रैना ने आईपीएल की शुरुआत से लेकर साल 2015 तक केवल चेन्नई सुपर किंग्स के खेलते हुए सबसे ज्यादा 3699 रन बनाए है। यदि आईपीएल के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर की बात करें तो रॉयल चैंलेजर्स बंगलौर इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। गेल का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 175 रन का है।

ये है आईपीएल के टॉप स्कोर टॉप 10 बल्लेबाज

1. सुरेश रैना
आईपीएल टूर्नामेंट में टॉप रन स्कोरर की बात की जाए तो इसमें सबसे पहला नाम सीएसके के खिलाड़ी सुरेश रैना का आता है। रैना ने आईपीएल में अब तक खेले 132 मैंचों की 128 इनिंग में 34.25 की एवरेज और 139.79 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 3699 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 100 रन का है। रैना ने आईपीएल में अब तक 25 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उनके बल्ले से 150 छक्के और 321 चौके दिखने को मिले है। लेकिन आपको बता दें कि रैना इस बार आईपीएल की नई टीम गुजराज लांयस की ओर से ख्खेलते हुए नजर आएंगे।

2. रोहित शर्मा
टापॅ टेन बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का है। रोहित ने आईपीएल में अब तक खेले 128 मैंचों की 125 इनिंग में 32.54 की एवरेज और 131.55 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 3385 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 109 रन का है। रैना ने आईपीएल में अब तक 24 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 147 छक्के और 274 चौके भी लगाए है। रोहित की कप्तानी मुंबई इंडियंस ने 2015 में आईपीएल की चैंपियन बनी थी। इससे पहले 2013 में मुंबई की टीम चैंपियन बनी थी।

3. क्रिस गेल
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैंलेजर्स बंगलौर के खिलाड़ी क्रिस गेल को आता है। गेल ने आईपीएल में अब तक खेले 82 मैंचों की 81 इनिंग में 46.36 की एवरेज और 153.42 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 3199 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 175 रन का है जो उन्होंने मात्र 66 गेंदों पर बनाए था। गेल ने आईपीएल में अब तक 5 शतक और 18 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 230 छक्के और 261 चौके भी लगाए है। रॉयल चैंलेजर्स से पहले गेल कोलकाता के नाइटराइडर्स के लिए भी खेलते थे।

4. विराट कोहली
रॉयल चैंलेजर्स बंगलौर के कप्तान विराट कोहली का नाम आईपीएल के टॉप टेन बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर आता है। विराट ने आईपीएल में अब तक खेले 123 मैंचों की 115 इनिंग में 32.67 की एवरेज और 124.93 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 3137 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 99 रन का है। गेल ने आईपीएल में अब तक 19 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 110 छक्के और 276 चौके भी लगाए है। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही बंगलौर के लिए खेलते आ रहे है।

5. गौतम गंभीर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। गंभीन ने आईपीएल में अब तक खेले 117 मैंचों की 116 इनिंग में 29.55 की एवरेज और 124.52 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 3199 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 93रन का है। गेल ने आईपीएल में अब तक 26 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 45 छक्के और 368 चौके भी लगाए है। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता साल 2012 में चेन्नई को हराते हुए और 2014 में पंजाब को हराते हुए आईपीएल चैंपियन बनी थी।

6. रोबिन उथप्पा
इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रोबिन उथप्पा का आता है। उथप्पा ने आईपीएल में अब तक खेले 120 मैंचों की 115 इनिंग में 29.96 की एवरेज और 127.70 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 2996 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 83 रन का है। आईपीएल में वे अब तक 14 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 96 छक्के और 296 चौके भी लगाए है। साल 2008-2015 तक उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स, रॉयल चैंलेजर्स बंगलौर के लिए खेल चुके है। इस बार वे कोलकाता की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

7. महेन्द्र सिंह धोनी
साल 2010 और 2011 में अपनी बेहतरीन कप्तानी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीए चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर काबिज है। धोनी ने आईपीएल में अब तक खेले 129 मैंचों की 116 इनिंग में 39.28 की एवरेज और 139.27 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 2986 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 70 रन का है। वे आईपीएल में अब तक 15 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 126 छक्के और 218 चौके भी लगाए है।

8. वीरेन्द्र सहवाग
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले वीरेन्द्र सहवाग बल्लेबाजो की इस लिस्ट में आठवें पायदान पर बने हुए है। सहवाग ने आईपीएल में अब तक खेले 104 मैंचों की 104 इनिंग में 27.55 की एवरेज और 155.44 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 2728 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 122 रन का है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 2 शतक और 16 अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 106 छक्के और 334 चौके भी लगाए है। सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके है। सहवाग ने हाल ही में क्रिकेट के सभी तरह के फार्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है। फिलहाल वो पंजाब टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे है।

9. शिखर धवन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी शिखर धवन इस लिस्ट में 9वें स्थान पर काबिज है। धवन ने आईपीएल में अब तक खेले 96 मैंचों की 95 इनिंग में 31.09 की एवरेज और 121.91 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 2581 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 95 रन का है। धवन ने आईपीएल में अब तक 21अर्धशतक भी लगा चुके है। इस दौरान उन्होंने ने 54 छक्के और 297 चौके भी लगाए है। धवन साल 2008-2015 तक डेक्कन चाजर्स, दिल्ली डेयर डेविल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके है।

10. ए बी डिविलियर्स
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के विस्फोट बल्लेबाज ए बी डिविलियर्स टॉप टेन बल्लेबाजों की सूची में आखिरी स्थान पर है। डिविलियर्स ने आईपीएल में अब तक खेले 104 मैंचों की 93 इनिंग में 36.71 की एवरेज और 144.87 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 2581 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 133 रन का है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 2शतक और 21अर्धशतक भी लगाए है। इस दौरान उन्होंने ने 104 छक्के और 218 चौके भी लगाए है। डिविलियर्स बंगलौर के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य भी रह चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें