रविवार, 3 अप्रैल 2016

Panama Papers : Million of leaked documents reveals hidden money of rich

Big B, ऐश्वर्या, पुतिन सहित कईयों की छिपी दौलत का खुलासा 

टैक्स हैवन कहलाने वाले देश में शामिल पनामा की विधि फर्म मोस्साक फोंसेका के एक करोड़ से ज्यादा टैक्स डॉक्यूमेंट्स लीक होने से बड़े खुलासे हुए हैं। यह दस्तावेज बेहद खुफिया थे और इससे खुलासा हुआ है कि व्लादिमीर पुतिन और नवाज शरीफ के अलावा दुनिया के करीब 140 बड़े नेताओं ने अपनी बड़ी दौलत टैक्स हैवन देश में छुपाई है। यही नहीं इन दस्तावेजों में करीब 500 भारतीयों व कंपनियों के नाम भी हैं।



किस किस ने छुपाई यहां दौलत
आप जानकर हैरान होंगे कि इस सूची में अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या का नाम भी है। टैक्स हैवन में दौलत छुपाने वालों की सूची में नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, व्यापार से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों के नाम हैं। इस सूची में पाकिस्तान की पीएम नवाज शरीफ, बेनजीर भुट्टो, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का नाम भी शामिल है।

भारत से हैं बड़े नाम
भारत से इस सूची में अमिताभ बच्चन व ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा डीएलएफ के मालिक केपी सिंह और इंडियाबुल्स के समीर गहलोत सहित 500 लोगों का नाम है।

किसने किया खुलासा
यह डॉक्यूमेंट्स जर्मन डेली ड्यूश्वे जेईटंग ने अपने सूत्र के जरिए हसिल किए। इसकी जांच इंटरनेशनल कन्सोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) नाम के ऑर्गेनाइजेशन ने की। इस जांच में 70 देशों के 370 रिपोर्टर शामिल थे।

क्या है मोसाका फोंसेका
मोसाका फोंसेका एक लॉ फर्म है। इसका हैडक्वार्टर पनामा में है। यह दुनियाभर के कंपनियों या लोगों को मोटी फीस लेकर फाइनेंशियल मैटर्स पर सलाह देती है और इससे जुड़े कानूनी मसले भी देखती है। 35 से ज्यादा देशों में इस फर्म के दफ्तर हैं।

दस्तावेज लीक पर मोसाका फोंसेका ने यह कहा
इस मामले पर मोसाका फोंसेका ने कहा कि यह जुर्म है और इसे हम अपने देश पनामा पर हमला मानते हैं। कंपनी के मुताबिक कुछ देशों को हमारी कामयाबी पसंद नहीं हा रही है। वहीं पनामा सरकार का कहना है कि वह संदिग्ध डील्स को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर चलती है और अगर कोई देश कानूनी तौर पर जांच करेगा तो वह उसकी मदद करेगी। लीक हुए दस्तावेज वर्श 1975 से 2015 तक के हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें