गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

Priyanka Chopra confirms Bipasha Basu-Karan Singh Grover’s wedding

प्रियंका ने TWITTER पर बिपाशा को दी शादी की बधाई, जानिए क्या कहा? 

अभिनेत्री बिपाश बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें, तो दोनों 30 अप्रेल को शादी करने जा रहे हैं। हालांकि बिपाशा और करण की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बेशक, मीडिया की खबरों पर बिपाशा और करण ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के जरिए यह कन्फर्म कर दिया है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, मैं अपनी दोस्त बिपाशा और उसके होने वाले पति करण को दिल से शुभकामनाएं देती हूं।



इसी माह होगी शादी?
अटकलों का बाजार गरम है। इस कपल के करीबियों की मानें, तो 30 अप्रेल को शादी होगी। एक फाइव स्टार में शादी होगी। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्र बताते हैं कि बिपाशा शादी में ट्रेडिशनल बांग्ला ड्रेस में नजर आएंगी। अभी कुछ दिने पहले इस कपल के रिश्ते में ट्विस्ट आ गया था, जब यह खबर आई कि करण की मां ने बिपाशा को बहू नहीं बनाना चाहतीं, लेकिन उसके बाद सबकुछ नॉर्मल हो गया। गोयाकि करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले करण ने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी, जबकि दूसरी शादी उन्होंने जेनिफर विंगेट से की थी। विंगेट से हाल ही उनका तलाक हुआ है।
- See more at: http://www.patrika.com/news/bollywood/priyanka-chopra-confirms-bipasha-basu-karan-singh-grover-s-wedding-1261990/#sthash.uFVAEawQ.dpuf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें